करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

CHAMOLI NEWS .: सिमली-शैलेश्वर मार्ग के दूसरे चरण के निर्माण के लिए मिली 138.59 लाख की वित्तीय स्वीकृति

सिमली शैलेश्वर मार्ग कर्णप्रयाग

कर्णप्रयाग : माननीय विधायक अनिल नौटियाल के अथक प्रयासों से जनपद चमोली के कर्णप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत सिमली-शैलेश्वर सड़क मार्ग के दूसरे चरण के स्टेज 1 के निर्माण के लिए 138.59 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके बाद इस मार्ग पर अतिशीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा जिससे कर्णप्रयाग से नैणी जाने वाले ग्रामीणों का सफर काफी आसान होगा। 

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व ग्रामसभा चमोला के पूर्व प्रधान समीर मिश्रा ने बताया कि बहुत समय से हम इस मार्ग के विस्तारीकरण के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे थे। हालांकि इसके विस्तार की स्वीकृति तो पहले ही मिल चुकी थी किंतु वित्तीय राशि लंबित पड़ी थी जिस वजह से यह कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। लोकप्रिय माननीय विधायक अनिल नौटियाल के प्रयासों से अब इस मार्ग के लिए वित्तीय राशि  138.59 लाख की स्वीकृति मिलने से कनोठ से नैणी कुल 3 किलोमीटर मार्ग पर जल्द निर्माण कार्य आरंभ हो जायेगा। पहले चरण में सिमली से कनोठ तक कार्य हुआ था जिस पर वाहन भी चल रहे हैं । इस मार्ग के कंप्लीट होने के बाद कर्णप्रयाग से नैणी नौटी तक आना जाना सुविधाजनक हो जायेगा। 
संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने कहा कि इस कार्य को कराने से पूर्व नियमानुसार सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृति प्राप्त की जानी आवश्यक होगी। बिना प्राविधिक अनुमति के कार्य प्रारंभ न किया जाय और यह भी सुनिश्चित कर लिया जाय कि उक्त कार्य इससे पूर्व अन्य विभागीय बजट से न कराए गए हों। स्वीकृत योजना हेतु ठेकेदार के साथ गठित किए जाने वाले अनुबंध में निर्माण से संबंधित माइलस्टोन एवं समय सारिणी सपष्ट रूप से उल्लिखित की जायेगी। अनुबंध के अनुसार ठेकेदार द्वारा कार्य पूरा न किए जाने की दशा में नियमानुसार आवश्यक क्षतिपूर्ति वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। 
निर्माण कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाने का समस्त उत्तरदायित्व संबंधित अधिशासी अभियंता का होगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ