KALYANI SAMMAN : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कल्याणी सामाजिक संस्था रविवार 12 मार्च 2023 को दिल्ली के गढ़वाल भवन में एक भव्य सम्मान आयोजन करने जा रही है जो कि उन महिलाओं के सम्मान में है जिन्होंने विकट परिस्थितियों में समाज से लड़कर उत्कृष्ट कार्य से इतिहास रच लोगों के लिए प्रेरणा बनी। ज्ञात हो कि कल्याणी सामाजिक संस्था ये सम्मान समारोह विगत कई वर्षों से करती आ रही है। इस समारोह की महत्ता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि इसमें सम्मान पाने वाली और सम्मान देने वाली सभी महिलाएं ही है।
उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका मीना राणा जी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मी रावत संस्थापक प्रज्ञा आर्ट्स, वरिष्ठ निर्देशक एवं रंगकर्मी, शिक्षाविद, परामर्शदाता, कथाकार), पूनम सती (प्रसिद्ध लोक गायिका), गीता उनियाल (अभिनेत्री उत्तराखंड चित्रपट) एवं रेशमा शाह (प्रसिद्ध लोक गायिका उत्तराखंड) होंगी।
कल्याणी सम्मान के लिए चयनित महिलाएं
सुश्री भावना वर्मा, सदर बाजार लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल
सुश्री सरिता नेगी, ग्राम गांधीग्राम, घुडदौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
सुश्री पूनम कैंतुरा, ग्राम गीवाली, पोखड़ा, पौड़ी गढ़वाल
सुश्री माहेश्वरी देवी, ग्राम थनूल, पौड़ी गढ़वाल
सुश्री ऋतू सिंह (कवियित्री), पौड़ी गढ़वाल
सुश्री मधु खुगशाल, ग्राम बैगवाडी, पौड़ी
सुश्री सुषमा बहुगुणा, ग्राम साबली, टेहरी गढ़वाल
सुश्री गीता गैरोला, न्यू लदाड़ी विकास भवन, ब्लॉक भटवाड़ी, उत्तरकाशी
सुश्री कविता बिष्ट, रामनगर जिला नैनीताल
सुश्री दीपा नागरकोटी (गायिका), ग्राम फरसाली, बागेश्वर
सुश्री प्रियंका जोशी, ग्राम मल्ली बमोरी, नैनीताल
कल्याणी सामाजिक संस्था की अध्यक्षा बबिता नेगी ने बताया कि उत्तराखंड की महिलायें संघर्षों से लड़ते हुए समाज के लिए कुछ हट कर कार्य करती है और उसे बखूबी मंजिल तक पहुंचाती है। ऐसे में हमने सोचा कि जिन महिलाओं ने अपने जज्बे और काम से लोगों के दिलों में जो जगह बनाई है उसे पूरे सम्मान के साथ एक पहचान दिलाई जाये।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति से सभी परिचित है यहां बहुत बड़ा भूभाग बहुत ही दुर्गम है लेकिन हमारी बहनें अपनी मजबूत इच्छा शक्ति से हर परिस्थिति का सामना करते हुए उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। अतः हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड के प्रत्येक क्षेत्र से हम ऐसी महिलाओं को सम्मानित करें। इस बार जिन महिलाओं का चयन हुआ है वे सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्य के क्षेत्र में उत्तराखंड के अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।
जैसा कि हमारी संस्था का नाम ही कल्याणी है जो कि नारी शक्ति को एक शब्द में परिभाषित करता है। हमारा यही प्रयास हर बार रहता है कि समाज कल्याण के लिए कार्य करने वाली हर उस महिला को सम्मान मिले जो कल्याणी शब्द को सार्थक करती है।

0 टिप्पणियाँ