विधायक अनिल नौटियाल और पार्टी के सदस्यों ने समीर मिश्रा को कार्य समिति सदस्य बनने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए उनका फूल मालाओं और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक नौटियाल ने कहा कि समीर मेहनती, कर्मठ व निष्ठावान होने के साथ ही पार्टी के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। उनके कार्यसमिति सदस्य बनने पर हमारे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। मै उनके ग्राम प्रधान रहते हुए अब तक के सफर का साक्षी रहा हूं, वो सबको साथ लेकर चलने और विकास को गति देने में विश्वास रखने वाला व्यक्तित्व है। अपने क्षेत्र के विकास के लिए वो सदैव तत्पर रहते हैं जो उनके कार्यों से भी छलकता है। उनके उज्जवल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।
समीर मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र व चमोली की जनता के प्यार और विश्वास के बलबूते ही मुझे नई जिम्मेदारी निर्वहन करने का सौभाग्य मिला है। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर आप लोगों का आशीर्वाद, प्यार एवं जो सम्मान मिला उसके लिए सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद आभार। मेरा प्रयास रहेगा कि पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकूं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भुवन नौटियाल, कर्णप्रयाग ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंदेश्वरी रावत, विनोद नेगी जिला पंचायत सदस्य जाख वार्ड, कर्णप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी, पूर्व नगर अध्यक्ष, नवीन नवानी, महामंत्री बृजेश बिष्ट, चेतन मनोड़ी व जयकृत सिंह आदि अनेकों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ