करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भर्तियों का नया कैलेंडर किया जारी देखें कौन सी परीक्षा होगी कब


DEHRADUN : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वर्ष 2023-2024 के लिए भर्तियों का नया कैलेंडर जारी किया है। आयोग ने पूर्व के कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां शुरू न हो पाने के बाद अब दुबारा भर्तियों का नया कैलेंडर जारी किया है। इसमें  अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर में परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया है साथ ही नई भर्तियों को भी जगह दी गई है। 

आयोग ने 21 पुरानी व नई भर्तियों को इस कैलेंडर में स्थान दिया है। आयोग ने बताया कि नौ विभागों के प्रस्ताव आ चुके हैं, जिनका परीक्षण करने के बाद उन्हें कैलेंडर में शामिल किया जाएगा। इनमें अपर निजी सचिव, पुलिस कांस्टेबल, सहायक शोध अधिकारी, प्रवक्ता राजकीय पॉलिटेक्निक, कर्मशाला अधीक्षक, प्रधानाचार्य श्रेणी-2 की भर्तियां शामिल हैं। इसके अलावा 18 ऐसी भर्तियां हैं, जिनके प्रस्ताव आए थे लेकिन कुछ बिंदुओं को लेकर शासन को भेजे गए थे। जब ये वापस आ जाएंगे तो उनकी तिथियां भी जारी की जाएंगी। इनमें फॉरेस्ट स्केलर, लौगिंग अधिकारी, रेंजर जैसी भर्तियां शामिल हैं।

कब कब होगी कौन सी भर्ती परीक्षा 

  • पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा- हाईकोर्ट के आदेश के बाद
  • सहायक लेखाकार परीक्षा 2022- 28 अगस्त से टाइपिंग परीक्षा
  • फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022- अक्तूबर माह में
  • जेल बंदीरक्षक भर्ती 2022- 15 अक्तूबर
  • संभागीय निरीक्षक परीक्षा 2022- 16-17 अक्तूबर
  • मानचित्रकार-प्रारूपकार परीक्षा 2022- 05 नवंबर
  • सहकारिता पर्यवेक्षक पर्यावरण पर्यवेक्षक 2023- 19 नवंबर
  • अधिशासी अधिकारी, कर व राजस्व निरीक्षक भर्ती 2023- 26 नवंबर
  • सफाई निरीक्षक परीक्षा 2023- 03 दिसंबर
  • पशुचिकित्साधिकारी ग्रेड-2 परीक्षा 2023- 10 दिसंबर
  • समीक्षा-सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023- 17 दिसंबर
  • सहायक नियोजक एवं वास्तुविद नियोजक परीक्षा 2023- 20 दिसंबर
  • कंबाइंड जेई भर्ती परीक्षा 2023- 23, 24, 26 व 27 दिसंबर
  • गन्ना-दुग्ध पर्यवेक्षक परीक्षा 2023- 28 जनवरी 2024
  • आईटीआई अनुदेशक समूह-ग परीक्षा 2023- 03 फरवरी 2024
  • सहायक कृषि, उद्यान पर्यवेक्षक परीक्षा 2023- 10 फरवरी 2024
  • व्यवस्थाधिकारी परीक्षा 2023- 02 मार्च 2024
  • व्यवस्थापक राज्य संपत्ति परीक्षा 2023- 16 मार्च 2024
  • प्रयोगशाला सहायक(विधि विज्ञान) परीक्षा 2023- 31 मार्च 2024
  • अन्वेषक कम संगणक परीक्षा 2023- 31 मार्च 2024
  • प्रयोगशाला सहायक(उच्च शिक्षा) परीक्षा 2023- 23-26 अप्रैल 2024

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ