मन की बात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम देश और दुनिया में लोकप्रियता के नित नए आयाम रचता जा रहा है। उनके इस प्रयोग से वो देश के दूर दराज के क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले अनेकों ऐसे लोगों तक पहुंच रहे है जो अबतक गुमनामी के दौर से गुजर रहे थे। इससे प्रधानमंत्री को न केवल देश के कोने कोने की जानकारी मिल रही है बल्कि लोग भी इस कार्यक्रम से लाभान्वित हो रहे है।
रविवार 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का 104वां संस्करण था जिसे सुनने के लिए उत्तरप्रदेश नोएडा के लोगों में भी खासा उत्साह देखा गया।
नोएडा में भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के मन की बात को सभी बूथों पर देखा और सुना गया। सेक्टर 34 नोएडा के नर विहार में भाजपा नेत्री पूजा भट्ट के आवास पर स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना। पूजा भट्ट ने कहा कि यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से हमें भी देश को जानने और समझने का अवसर मिलता है। आज देश का यूथ विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बल पर देश को आगे बढ़ाने पर तत्पर हैं। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से बात करके न केवल उनका मनोबल बढ़ता है बल्कि उनके उत्पादों को भी पब्लिसिटी मिलती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है और वो अन्य अनेकों जरूरतमंदों को रोजगार देने में सक्षम होते हैं।
इस अवसर पर नोएडा भाजपा की सोशल मीडिया सह-संयोजक रचना जैन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पूर्व प्रचारक प्रवीन शर्मा, पंकज भट्ट, अंकित सिंह, अतुल लूथरा, गिरीश गोविल,कुंज बिहारी शर्मा, राजीव सिंह , अनुराग वाजपेयी, वल्लभ जी, विजय कुमार, कुंदन कुमार, सुरिंदर सिंह बिष्ट, अर्जुन माथुर आदि लोग उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ