ACCIDENT IN JOSHIMATH : उत्तराखंड के जोशीमठ में थैंग गांव के पास देर रात एक बोलेरो के गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए । बोलेरो बारातियों को लेकर जा रही थी जिसमें कुल 13 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एसडीआरएफ देकर बताया कि थैंग गांव से चार किलोमीटर पहले थली तोक में बारातियों से भरी एक कार खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के एसआई जगमोहन सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उनके द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई में गिरे लोगों को निकाला गया।
सूत्रों से जानकारी मिली हैं कि वाहन संख्या UK11TA 1789 कड़खोला गांव से बारात को लेकर किमाणा गांव गई थी जिसमें कुल 13 लोग सवार थे। मंगलवार देर रात ये सभी लोग उक्त वहां से वापस थैंग गांव लौट रहे थे कि तभी वाहन अनियंत्रित होकर बदरीनाथ हाईवे पर थली तोक के पास गहरी खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ की टीम को जैसे ही इस दुर्घटना की सूचना मिली उसने अपनी टीम को तुरंत घटना स्थल पर भेजा जहां टीम ने घने अंधेरे एवं अत्यधिक विषम परिस्थितियों में बीच अपना रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम एवं स्थानीय पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त से 2 शवों और 10 घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। मृतकों और घायलों के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।
घायलों के नाम
1 रमा देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष
2 प्रकाश सिंह पुत्र जवाहर सिंह उम्र 29 वर्ष
3 खरडी देवी पत्नी गौर सिंह उम्र 52 वर्ष
4 जीतेन्द्र राणा पुत्र महेंद्र सिंह उम्र 31 वर्ष
5 रुक्मणि देवी पत्नी मुकेश सिंह उम्र 33 वर्ष
6 मोनिका देवी पत्नी विकेश नेगी उम्र 28 वर्ष
7 सुमित्रा देवी पत्नी पूरण सिंह उम्र 45 वर्ष
8 भारत सिंह नेगी पुत्र फ़तेह सिंह उम्र 57 वर्ष
9 पुष्पा देवी पत्नी कमल उम्र 44 वर्ष
10 रजनी देवी पत्नी दिनेश नेगी उम्र 27 वर्ष
मृतकों के नाम
1 संगीता देवी पत्नी कर्ण सिंह उम्र 32 वर्ष
2 कमल सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी उम्र 43 वर्ष

0 टिप्पणियाँ