करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में 10 साहित्यकारों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान


देहरादून : अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आईआरटीडी सभागार में उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सीएम धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से आयोजित साहित्य सम्मान समारोह में अलग अलग श्रेणी में कुल 10 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अथिति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्यकारों को एक-एक लाख रूपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न भाषाओं का मिश्रण पुस्तक तराण का विमोचन किया गया।  उत्तराखंड भाषा संस्थान ने वर्ष 2023 के साहित्य पुरस्कारों की घोषणा करते हुए 10 साहित्यकारों को कई श्रेणियों में साहित्य गौरव सम्मान के लिए चुना। 

सम्मानित होने वाले साहित्यकार 

  • साहित्यकार प्रो. लक्ष्मण सिंह बिष्ट बटरोही को सुमित्रानंदन पंत साहित्य गौरव 
  • डॉ. सुशील उपाध्याय को शैलेश मटियानी सम्मान
  • देवकीनंदन भट्ट मयंक को गुमानी पंत पुरस्कार 
  • गणेश खुगशाल गणी को भैरव दत्त धूलिया पुरस्कार
  • गिरीश सुंदरियाल को भजन सिंह सिंह पुरस्कार 
  • डॉ. सुरेश ममगाई को गोविंद चातक पुरस्कार  
  • केए खान को प्रो.उन्वान चिश्ती पुरस्कार 
  • प्रेम साहिल को शिक्षक पूर्ण सिंह पुरस्कार  
  • प्रो. शैलेय को महादेवी वर्मा पुरस्कार 
  • डाॅ. ललित मोहन पंत को डाॅ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल पुरस्कार  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ