करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

कवी गीतकार गिर्दा सहित इन 5 विभूतियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

 

उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार

Uttarakhand Gaurav Samman : वर्ष 2022 के उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इस बार 5 विभूतियों का इस सम्मान के लिए चयन हुआ है। इनमें 3 महान विभूतियों को मरणोपरांत  यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। विभिन्न कार्य क्षेत्रों में विशेष योगदान देने के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें : राज्यपाल सचिवालय से हुए आदेश प्रदेश के अनाथ मेधावी छात्र/छात्राओं को मिलेगी आर्थिक सहायता करें आवेदन

उत्तराखंड गौरव सम्मान 2022 पुरस्कार प्रदान किये जाने हेतु एक समिति गठित की गई थी। समिति के विचारोप्रांत 5 विभूतियों को चयनित कर उनके नामों की संस्तुति दी गई। माना जा रहा है कि उत्तराखंड स्थापना दिवस के दिन सभी चयनित विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा। 

इन विभूतियों को दिया जायेगा सम्मान 

तीन विभूतियों को मरणोपरांत यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा जिसमें 

  • कवी, लेखक एवं गीतकार स्वर्गीय गिरीश चंद तिवारी गिर्दा 
  • साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत रहे स्वर्गीय वीरेन डंगवाल और 
  • भूतपूर्व चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ रहे स्वर्गीय जनरल विपिन रावत शामिल हैं।  
  • इसके अलावा वर्तमान में भारत के राष्ट्रिय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल एवं 
  • वर्तमान में भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. प्रसून जोशी को भी उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। 

उत्तराखंड शासन में सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। 

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भर्ती प्रतिक्रियाओं में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश



 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ