करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने नोएडा से पार्टी प्रत्यासी पंखुड़ी पाठक के लिए किया जनसंपर्क



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने नोएडा से पार्टी प्रत्यासी पंखुड़ी

पाठक के लिए किया जनसंपर्क

नई दिल्ली : सोमवार 31 जनवरी 2022 को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया सेक्टर 26 में मां काली की पूजा-अर्चना के साथ उन्होंने इस कार्यक्रम का प्रारम्भ किया । तत्पश्चात सेक्टर-26 के क्लब हाउस में उन्होंने पंखुड़ी पाठक के साथ नोएडा के विभिन्न मुद्दों पर आम जनों और प्रतिनिधियों से न सिर्फ चर्चा की बल्कि कांग्रेस  प्रत्याशी के चुनाव जीतने पर सभी समस्याओं के तुरंत समाधान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान कुछ प्रतिनिधियों ने पुश्ता पार कॉलोनी, फ्लैट बायर्स के मसले और बिजली पानी जैसी समस्याओं को प्रियंका और पंखुड़ी जी के सामने रखा। इस जन संपर्क के दौरान ही उन्होंने सेक्टर-8 में  "कांग्रेस आपके द्वार" शीर्षक के तहत पार्टी के सोशल मीडिया को प्रारम्भ किया। इस जनसम्पर्क में लोगों का अपार समर्थन मिला। 

प्रियंका गांधी ने लोगों के घर-घर जाकर नोएडा की कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। कार्यक्रम का समापन नोएडा की हाई राइज सोसायटी के लोगों की समस्याओं पर चर्चा के साथ हुई। लोगों ने दशकों से चल रही पानी की समस्या, बिल्डर-बायर, बिजली की समस्याओं का मुद्दा उठाया।इस मौके पर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर के सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ता, नेतागण और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें धीरज गुज्जर जी (उत्तर प्रदेश सह प्रभारी), राम प्रताप तंवर (नोएडा महानगर अध्यक्ष), अमित यादव (नोएडा महानगर पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष), व अनिल यादव आदि भी उपस्थित रहे। वहीं  सेक्टर 12  पी ब्लॉक में भी प्रियंका गांधी वाड्रा का भव्य स्वागत हुआ।  यहां भी उनके स्वागत के लिए काफी तादाद में महिलाएं व अन्य लोग शामिल थे, जिसमे बीएस रावत, कश्यप, राम सिंह रावत, ज्योति जोशी, अनिल पंत, प्रेमा सिंह धोनी, प्रेम सिंह चौहान, सरफराज मालिक, इमरान, राजिंदर सिंह भंडारी, मामराज सिंह रावत, अनिल रावत, नीरज पवार, विजय बिष्ट, हरीश असवाल, बंसी जुयाल, सचिन घिल्डियाल, आदि मौजूद थे। पंखुड़ी पाठक के समर्थन में काफी युवा वर्ग आगे आ रहा है।  माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी के दौरे से चुनाव अभियान में और गति आई है। जिसके चलते उत्तराखंड की बेटी पंखुड़ी पाठक को भारी लाभ मिलेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ