photo image credit by outlook india
टोक्यो ओलम्पिक 2021 में पदक जीत भारत की मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
टोक्यो 2021 : जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ओलपिक में आज भारत के लिए मीरबाई चानू ने रजक पदक जीत भारत को अच्छी शुरुआत दी। चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में भाग लेकर ये कामयाबी हासिल कर अपने और भारत के लिए इतिहास रच दिया । ये पहला अवसर है जब भारत ने किसी भी ओलम्पिक के पहले ही दिन कोई पदक जीता हो। चानू ने स्नेच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया, वह टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पहली खिलाडी बन गई है। स्नेच इवेंट में चानू दूसरे स्थान पर रही उनके तीन में से दो प्रयास सफल रहे। उन्होंने पहले प्रयास में 84 किलो और दूसरे प्रयास में 87 कोलोग्राम वजन उठाया। चीन की वेटलिफ्टर हाउ झिहु पहले स्थान पर रही। क्लीन एंड जर्क में चानू ने 115 किलो वजन उठाया। उनकी इस उपलब्धि न केवल देश में हर्ष का माहौल है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आपको रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।
वहीं शूटिंग में भारतीय निशानेबाजों ने निराश किया। लिवेनिल वलारिवान और अपूर्वी चंदेला महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकी और भारतीय तीरंदाजों दीपका कुमारी एवं प्रवीण जाधव की जोड़ी भी क्वार्टर फ़ाइनल में बाहर हो गई तो पुरुष हॉकी में आज सुबह भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर इस सफर की शानदार शुरआत की उनसे देश को काफी उम्मीदें है।
0 टिप्पणियाँ