करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

नोएडा : विद्या के भरोसे ट्रस्ट ने मनाया अपना 8वां स्थापना दिवस एडिशनल एडवोकेट जनरल सुप्रीम कोर्ट उत्तराखंड श्री संजीव उनियाल को किया सम्मानित

नोएडा : विद्या के भरोसे ट्रस्ट ने मनाया अपना 8वां स्थापना दिवस एडिशनल एडवोकेट जनरल सुप्रीम कोर्ट उत्तराखंड श्री संजीव उनियाल को किया सम्मानित


नोएडा : विद्या के भरोसे ट्रस्ट ने बुधवार 1 अप्रैल को सेक्टर 12 नोएडा में अपना 8वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया।  इस मौके पर ट्रस्ट ने सामाजिक और राष्ट्र लेखन क्षेत्र में कार्य करने वाले एडिशनल एडवोकेट जनरल सुप्रीम कोर्ट उत्तराखंड श्री संजीव उनियाल जी को ट्रॉफी और अंगवस्त्र से सम्मानित किया। 

श्री उनियाल ने सामाजिक एकता  और समाज सेवा से राष्ट्र तक कैसे पहुंचा जा सकता है पर अनेक उदाहरण देकर श्रोताओं को समझाने की कोशिश की और संस्था द्वारा किए गए अनेक कार्यों की प्रशंसा की। 

इस अवसर पर स्पेशल जुडिशल मजिस्ट्रेट दिल्ली श्री भास्करानंद कुकरेती जी, वरिष्ठ समाजसेवी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा श्री शशि भूषण खंडूरी,  जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री गिरीश कोटनाला, वरिष्ठ समाजसेवी श्री डी आर ढौंडियाल जी ने भी संस्था के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किए। 

मुख्य संरक्षक श्री राम सुंदरियाल ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा उत्तराखंड में इस वर्ष के अंत तक एक निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा केंद्र खोलने का कार्य चल रहा है, जिसके लिए सरकार से भी मदद की आवश्यकता है। मुख्य ट्रस्टी संतोष खंडूरी ने कहा शिक्षा, सेवा, पर्यावरण और देश हित के लिए ट्रस्ट सदैव तत्पर है। 

इस मौके पर उपाध्यक्ष श्री महेश डंडरियाल, श्रीमती हेमा तिवारी जी, कवियत्री श्रीमती नीरू पंत, इंदु शर्मा, भारत बिस्ट, लता, राधेश्याम, देवेंद्र, बड़ी संख्या में मात्र शक्ति सहित सामाजिक कार्यकर्ता और बच्चे मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ