नई दिल्ली : बुरांश यूथ यूनाइटेड द्वारा आयोजित उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन–10 का भव्य फाइनल मुकाबला रविवार 29 मार्च 2026 को रायगढ़ भवन, CIDCO क्रिकेट ग्राउंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
पुरुष वर्ग के फाइनल में डेरी टेक हिमालयन पुणे और पहाड़ी अवेंजर्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहाड़ी अवेंजर्स के कप्तान दीपक जोशी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 166 रन बनाए। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पहाड़ी अवेंजर्स की टीम, विरोधी टीम की सटीक गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण के आगे कहीं नहीं टिक पाई और 100 रन से कम स्कोर पर सिमट गई। इस शानदार जीत के साथ डेरी टेक हिमालयन पुणे ने सीजन-10 का खिताब अपने नाम किया।
अपने बेहतरीन प्रदर्श के बूते ऋषि बिष्ट बने मैन ऑफ़ द सीरीज
ऋषि बिष्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में खेले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए Ceat tyre की श्रीमती सुलोचना कपिल द्वारा भारतीय क्रिकेट खिलाडियों द्वारा हस्ताक्षरित क्रिकेट बैट उन्हें पुरुस्कार स्वरुप दिया गया।
- बेस्ट बॉलर (गेदबाज) का पुरस्कार प्रीतम सिंह को प्रदान किया गया।
- सर्वोच्च क्षेत्ररक्षण का खिताब पहाड़ी अवेंजर्स के पंकज रावत को मिला।
सीजन में पहली बार आयोजित हुआ महिला फाइनल मैच
सीजन में पहली बार आयोजित महिला क्रिकेट फाइनल में नंदा देवी XI ऐरोली और गढ़ कुमाऊं पर्वतीय समाज XI के बीच मुकाबला खेला गया। नंदा देवी XI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवरों में 67 रन बनाए और शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीतकर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
बेहतरीन बल्लेबाजी, गेंदबाजी की बदौलत विमेन ऑफ द सीरीज का खिताब नंदा देवी इलेवन की खिलाड़ी चेतना बिष्ट ने अपने नाम किया। उन्हें Ceat tyre की श्रीमती सुलोचना कपिल द्वारा भारतीय क्रिकेट खिलाडियों द्वार हस्ताक्षरित क्रिकेट बैट दिया गया।
सेलिब्रिटी चैरिटी मैच बना आकर्षण का केंद्र
समापन अवसर पर PPS XI और Burans XI के बीच खेले गए चैरिटी मैच में Burans XI ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।
यह मैच सामाजिक उद्देश्य के लिए आयोजित किया गया, जिसमें एकत्रित धनराशि पहाड़ी प्रवासी समाज के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सहयोग हेतु समर्पित की जाएगी।
मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में नवी मुंबई की महापौर सुश्री सुजाता सूरज पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित किया तथा आयोजकों और खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
बुरांश यूथ यूनाइटेड ने सभी अतिथियों एवं प्रायोजकों गामी ग्रुप, ट्राइडेंट लॉजिस्टिक्स, द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, पहाड़ी प्रवासी समाज, CEAT Tyres, शक्ति फाउंडेशन, अनमोल बिल्डर्स, प्यारी पहाड़न तथा सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ