करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा 4 लोगों की मौत कई घायल बस में 30 लोग थे सवार

उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा 4 लोगों की मौत कई घायल बस में 30 लोग थे सवार


देहरादून : उत्तराखंड के विकासनगर में आज सुबह हिमाचल परिवहन की एक रोडवेज बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर घायलों को खाई से निकाला। हादसे में बस चालक सहित चार लोगों को मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही हिमांचल रोडवेज की बस हरिपुर-कोटी-मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास अचानक से अनियंत्रित होकर सैकड़ों फिट गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीमें डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से घटना स्थल पर पहुंची। गहरी खाई और दुर्गम इलाके के चलते राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित 4 की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। 

जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। आस-पास के सभी मेडिकल सेंटर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जरूरत पड़ी, तो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करके एडवांस्ड मेडिकल सेंटर्स में भर्ती कराया जाएगा।

एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान चला रही है। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है।

मृतकों की पहचान 

 1. यास्मीन बेगम (46) पत्नी नेक मोहम्मद ग्राम - क्यारला नेरवा (हिमाचल)

2.  रिचा (30) पत्नी बिरेंद्र ग्राम- विज़मल, नेरवा (हिमाचल)

3. धन बहादुर,  ग्राम क्यारला नेरवा (हिमाचल)

4. दिनेश कुमार( 54) ग्राम चोपाल, शिमला (बस चालक)

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा-हमें कालसी इलाके में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के एक्सीडेंट की दुखद खबर मिली है। मैंने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ