देहरादून : विगत दिनों उत्तराखंड में भारी बारिश से आई आपदा में अनेकों लोग बेघर हुए हैं। उनकी सहायतार्थ सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठन भी मदद के लिए आगे आए हैं।
रविवार को हिमालयन फ़्लोरा स्वायत्त सहकारिता के तत्वाधान में आपदा प्रभावित देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र के अंतर्गत मनझाठा, कालीगाड व अन्य गांवों में लोगों को कम्बल, साबुन, बैग, बाल्टी, टूथपेस्ट, तिरपाल, सेनेटरी पैड, मच्छरदानी और अन्य राहत सामग्री वितरित की गई। आपदा पीड़ित लगभग 80 लोगों को यह राहत सामग्री प्रदान की गई।
हिमालयन फ़्लोरा सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि राहत सामग्री सही व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए हमने पहले आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया, जिसके बाद हमने अपनी सहयोगी संस्था मिस्टिक रोज फाउंडेशन के साथ मिलकर उन्ही लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जिनको वास्तव में इसकी जरुरत थी। इस पुण्य काम में हमारे साथ यूकेएनपी संस्था और अमेजॉन के सदस्यों ने भी अहम भूमिका निभाई।
क्षेत्र के लोगों ने हिमालयन फ़्लोरा स्वायत्त सहकारिता की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह की जरुरत की सामग्री हमें पहली बार मिली है।

0 टिप्पणियाँ