करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड : पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड खिर्सू के ग्राम जोगड़ी में गुलदार ने बुजुर्ग पर किया हमला ग्रामीणों में दहशत

उत्तराखंड : पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड खिर्सू के ग्राम जोगड़ी में गुलदार ने बुजुर्ग पर किया हमला ग्रामीणों में दहशत

पौड़ी :  जनपद में नहीं थम रहा गुलदार का हमला । आज सुबह खिर्सू ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम जोगड़ी में गुलदार ने एक बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार विकासखंड खिर्सू के जोगड़ी ग्राम के बुजुर्ग हीरा सिंह पर शनिवार सुबह गुलदार ने अचानक से हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग घायल हो गए। उनके हाथों पर गुलदार के नाखूनों से गहरे घाव हो गए हैं। हीरा सिंह जी और ग्रामीणों के द्वारा शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया जिससे उनकी जान बच गई। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने DFO को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन उठाया ही नहीं। 

जंगली जानवरों के हमलों के खौफ के कारण ग्रामीण शाम के समय घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। 

वन विभाग का कहना है कि इस क्षेत्र में हाल ही में गुलदार की सक्रियता काफी बढ़ गई है, जिसके चलते विभाग द्वारा आदमखोर को पकड़ने के लिए इलाके में अलर्ट जारी किया हुआ है । क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए हैं और आदमखोर को पकड़ने के लिए विशेष टीम तैनात की गई है। 

पौड़ी जिले में इससे पहले भी कई गांवों में गुलदार के हमलों में लोगों की जान जा चुकी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ