देहरादून : दून पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 वर्षीय बुजुर्ग रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत के कारणों का पर्दाफाश किया है। कल तक उनकी मौत का कारण सड़क पर हुए विवाद को समझा जा रहा था पुलिस की जांच में वह ZEN-Z बार के बिल को लेकर उपजा पुराना झगड़ा निकला।
पुलिस अधीक्षक (SSP) परमेंद्र डोभाल ने बताया कि देहरादून में बुजुर्ग ब्रिगेडियर की मौत सड़क विवाद नहीं, बल्कि बार में बिल कम कराने को लेकर हुए झगड़े का नतीजा थी। 29 मार्च की रात बार में बिल कम कराने को लेकर ग्राहकों और बार कर्मियों के बीच मारपीट हुई थी। इसी रंजिश में 30 मार्च की सुबह स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर सवारों के बीच खूनी रंजिश में क्रॉस फायरिंग की चपेट में मॉर्निंग वाक कर रहे निर्दोष बुजुर्ग ब्रिगेडियर आ गए और उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो इसे रोड रेज बताने की कोशिश कर रहे थे। बाकी फरार आरोपी शान्तनु त्यागी, कविश त्यागी, समीर चौधरी और वैभव की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। विवाद की जड़ रहे ZEN-Z बार को पुलिस ने सील कर दिया है और लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेज दी है। मौके से बिना नंबर की स्कॉर्पियो, 02 तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
- रोहित कुमार, निवासी दिल्ली, बार कर्मी
- मौ0 अखलाक उर्फ साबिर निवासी बिहार, बार कर्मी
- संदीप कुमार निवासी दिल्ली, बार संचालक जिसने अवैध हथियार दिए
- आदित्य चौधरी निवासी रायपुर, देहरादून स्कॉर्पियो सवार मुख्य आरोपी

0 टिप्पणियाँ