बागेश्वर : कपकोट तहसील क्षेत्र के रिखाड़ी के समीप मुनार बावे बैंड पर शुक्रवार शाम एक बोलेरो वाहन 100 मीटर गहरी खाई में गिर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कपकोट भेजा गया। जहां से उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भराड़ी से खल्झूनी जा रही बोलेरो वाहन UK02TA3078 कपकोट तहसील क्षेत्र के रिखाड़ी के समीप मुनार बावे बैंड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कपकोट, तहसीलदार, पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया। वहां 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। वाहन में सात यात्री सवार थे जिसमें से २ महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हुए हैं।
उपजिलाधिकारी कपकोट अनिल चन्याल ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
मृतकों के नाम
पानुली देवी उर्फ करुली देवी (60 वर्ष) पत्नी प्रताप राम निवासी खल्झूनी गांव
सुपुली देवी (68 वर्ष) पत्नी नारायण राम निवासी खल्झूनी गांव
हादसे में घायल हुए व्यक्ति
दीपक राम (31 वर्ष) पुत्र नैन राम
नीमा देवी (32 वर्ष) पत्नी दीप राम
प्रेमा देवी (45 वर्ष) पत्नी हरीश राम
जसौदा देवी (38 वर्ष) पत्नी रमी राम
कमल चौड़िया (38 वर्ष) पुत्र शेर सिंह
ये सभी खल्झूनी गांव निवासी हैं।
उपजिलाधिकारी कपकोट अनिल चन्याल ने कहा कि प्रशासन तथा राहत-बचाव दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ