करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड : पट्टी लोस्तू कीर्तिनगर क्षेत्र की खस्ताहाल व्यवस्था के खिलाफ युवा नेता प्रदीप गोदियाल ने दिया अनिश्चितकालीन धरना

उत्तराखंड : पट्टी लोस्तू कीर्तिनगर क्षेत्र की खस्ताहाल व्यवस्था के खिलाफ युवा नेता प्रदीप गोदियाल ने दिया अनिश्चितकालीन धरना

कीर्तिनगर  : जनपद टिहरी गढ़वाल के पट्टी लोस्तू कीर्तिनगर में जन सुविधाओं के आभाव में लगातार हो रहे पलायन पर शासन प्रशासन को चेताने के लिए क्षेत्र की जनता ने युवा प्रदीप गोदियाल के नेतृत्व में ग्राम पाणव में शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना 

प्रदीप गोदियाल का कहना है कि ग्राम पाणव और पट्टी लोस्तू कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के समस्त गांव जो कि बीहड़ एवं जटिल समस्याओं से घिरे हुए हैं। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। जिसके कारण लगभग 90प्रतिशत जनता पलायन कर चुकी है। इन्हीं समस्याओं को चिहिंत करते हुए पाणव गांव और आसपास के क्षेत्र के गांवों के युवा साथियों द्वारा शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु दूरस्थ गांव पाणव में 5 मार्च से समाधान होने तक क्षेत्रीय जनता के समर्थन से धरना शुरू किया है।  

युवा नेता प्रदीप गोदियाल ने कहा कि शासन प्रशासन ने क्षेत्र को हमेशा प्रलोभन के तौर पर कई बार सर्वे के नाम पर झूठे आश्वासन दिए हैं। पिछले 38 वर्षों से जनता इन्हीं प्रलोभनों से कष्टों को झेलती आ रही है। पर अब जनता जाग चुकी है, अब हम ऐसा नहीं होने देंगे। जब तक हमें समाधान नहीं मिल जाता है तब तक हम धरना कार्यक्रम जारी रखेंगे। उनका कहना है क्षेत्र में सड़क के बन जाने से गांव पलायन से बचेंगे, साथ ही रोजगार, कृषि आदि भी सुदृढ़ होंगे। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय जनता का आह्वान भी किया कि अभी नहीं तो कभी नहीं, और जब तक सड़क का आश्वासन नहीं तक हम डटे रहेंगे।

इस बीच  उन्होंने क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी पर भी अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा विधायक जी हमेशा कोरे आश्वासन देते हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं।

धरने में पहुंचे अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधनों में प्रदीप गोदियाल को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है।  इस बीच प्रशासन द्वारा 5 मार्च को पीडब्ल्यूडी विभाग से इंजीनियर को वार्ता हेतु धरना स्थल पर भेजा गया, इंजिनियर द्वारा आश्वासन दिया गया कि लोस्तु-बडियार गढ़, चौरास ,धारी, ढूंढ सिर, नैलचामी होते हुए जिला मुख्यालय नई टिहरी तक सभी गांव कस्बों तक को जोड़ने वाली सड़क को जल्द ही दूरस्थ कर दिया जायेगा जिससे क्षेत्र वासियों का सदियों पुराना आवागमन सुगम बन सके । 

ग्राम पाणव विकास समिति के अध्यक्ष एस डी गोदियाल  संरक्षक बंशीधर गोदियाल,  सुरेश गोदियाल, राजेंद्र गोदियाल, इंदु भूषण गोदियाल और समिति के सभी पधाधिकारी एवं सदस्यों ने उक्त धरना कार्यक्रम के लिए प्रदीप गोदियाल को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।

इस दौरान धरना कार्यक्रम के संरक्षक रामलाल गोदियाल और पवन गोदियाल ,हरीश गोदियाल, दीपक गोदियाल, आचार्य वीरेंद्र प्रसाद गोदियाल  एवम क्षेत्र की संभ्रांत जनता जिसमें मुख्यरूप से डाडाखिल गांव, भारॉखील, पल्याप्तला, सरमोली, खोला, पयां खोली, घंडियालधार, खोंगचा आदि अनेक गांव की माताएं, बहिनें, बुजुर्ग एवम युवा शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ