करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड : हल्द्वानी में दो महिला ब्लॉगरों ने काटा बवाल पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में की चालानी कार्यवाही

उत्तराखंड : हल्द्वानी में दो महिला ब्लॉगरों ने काटा बवाल पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में की चालानी कार्यवाही

हल्द्वानी : काठगोदाम क्षेत्र के चौपाटी इलाके में दो महिला ब्लॉगरों के बीच हुआ विवाद सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि यूट्यूबर ज्योति अधिकारी और ब्लोगर सुनीता भट्ट एक दूसरे को गाली गलोच करते हुए आपस में भिड़ रही हैं। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। हंगामे की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई और शांति भंग करने के आरोप में चालानी कार्यवाही की। 

बताया जा रहा है कि चौपाटी इलाके में बुधवार शाम को यूट्यूबर ज्योति अधिकारी और ब्लोगर सुनीता भट्ट अचानक से आमना-सामना हो गया और दोनों की वहां पर कहासुनी हो गई जो कि देखते-देखते झगडे में बदल गई। इन दोनों के बीच पहले से ही सोशल मीडिया में विवाद चल रहा था। दोनों ही वीडियो और पोस्ट के माध्यम से एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाती रही है। यही कारण है कि आमने सामने आने पर ये एक दूसरे पर भड़क गई। 

वायरल वीडियो में दोनों को एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए देखा जा सकता है। उनके बीच बहस बढ़ती देख आस पास मौजूद लोगों की वहां भीड़ लग गई। इस दौरान वे एक दूसरे को धक्का मुक्की और गाली गलौच कर रही हैं। उन्होंने अपशब्दों की ऐसी बौछार की कि लोग शर्मशार हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। हंगामे की सूचना मिलते ही हल्द्वानी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन इसके बावजूद दोनों समझने को तैयार नहीं थी। 

पुलिस द्वारा काफी देर तक दोनों को समझाने के बाद भी जब वो विवाद खत्म करने को तैयार नहीं हुई तो पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर काठगोदाम थाने ले गई। यहां दोनों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालानी कार्यवाही की गई और दोनों को भविष्य में इस तरह की स्थिति न बनने की सख्त चेतावनी दी । 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ