राजू बोहरा
देहरादून : रियांश एंटरटेनमेंट, आरोही ऑटोमोबाइल्स और बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स द्वारा 'मुंबई ग्लोबल' के सहयोग से प्रस्तुत राजधानी देहरादून में 'इंडियन स्टार्स अचीवर्स अवार्ड' और 'मिस्टर एंड मिस आइकॉनिक फ्यूचर सीजन 4' का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि और सेलिब्रिटी गेस्ट इस गौरवशाली शाम की मुख्य अतिथि श्री पूजनीय आनंदमयी राजमाता अंबिका जी (खीर भवानी) रहीं, जिनके आशीर्वाद से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ गई। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता चंकी पांडे मुख्य सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद रहे, जिन्हें देखने के लिए प्रशंसकों में भारी उत्साह था। कार्यक्रम को और भी विशिष्ट बनाने के लिए विशेष वीआईपी अतिथि के रूप में द हिमालय ड्रग कंपनी के अध्यक्ष डॉ. एस. फारूक उपस्थित रहे। इसके साथ ही टीवी अभिनेता राजीव कुमार (जूनियर सनी देओल), अभिनेता व संगीतकार संजय राणा, और अभिनेता अभिषेक कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शो डायरेक्टर ज़ुल्फ़ुकार टाइगर और कोरियोग्राफर राज कुरैशी के बेहतरीन निर्देशन में मंच पर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन हुआ और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 100 लोगों को सुपर स्टार चंकी पांडे 'इंडियन स्टार्स अचीवर्स अवार्ड्स वितरित किये। विशेष रूप से 'दीवार के रिश्ते' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का नाम भी शामिल है। स्कूली बच्चों की प्रस्तुति: गांधी इंटर कॉलेज और विल फील्ड स्कूल, देहरादून के बच्चों ने अपनी शानदार परफॉरमेंस से सभी का दिल जीत लिया। इस मौके पर विशेष सेलिब्रेशन इवेंट का एक बेहद यादगार पल तब आया जब आयोजक अमित गुप्ता की सुपुत्री आरोही का 10वां जन्मदिन पूरी टीम और सेलिब्रिटीज के साथ मंच पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस सफल आयोजन के पीछे मुख्य आयोजक अमित गुप्ता, राजकुमार तिवारी, शो डायरेक्टर ज़ुल्फ़ुकार टाइगर और को-ऑर्गेनाइजर इंद्राणी पांधी की कड़ी मेहनत रही। आयोजकों ने बताया कि रियांश एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स का उद्देश्य हमेशा से उभरती हुई प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना रहा है।

0 टिप्पणियाँ