करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने मनाया 77 वाँ गणतंत्र दिवस लोगों को सुरक्षा और मानवाधिकारों के प्रति किया जागरूक

 
मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने मनाया 77 वाँ गणतंत्र दिवस लोगों को सुरक्षा और मानवाधिकारों के प्रति किया जागरूक

नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कर्तव्यपथ से निकली गणतंत्र परेड में देश ने पहली बार देश में ही निर्मित दूरतक मारक क्षमता वाले हथियारों को देखा। कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ते जवानों की पदचाप और मोटरसाइकिल पर उनके साहस को देखकर बड़ों के साथ साथ बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे। परेड के माध्यम से भारत ने पडोसी देशों को अपनी ताकत का अहसास कराया।   

देश के साथ चलते हुए दिल्ली प्रदेश मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने  भी 77 वें गणतंत्र  दिवस पर झंडारोहण कर लोगो को भारतीय गणराज्य के बारे में जानकारी दी साथ ही सुरक्षा, मूल भूत मानव के अधिकार, बाल अधिकार संरक्षण और वर्तमान में चल रही साइबर ठगी से कैसे सुरक्षित रहे और फ्रॉड होने पर राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सहयता टोल फ्री 1930 पर शीघ्र शिकायत दर्ज करने एवं अग्निश्मन, स्वाथ्य हेल्पलाइन नम्बर, पुलिस सहायता जैसी आपातकालीन सेवाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। 

संगठन के दिल्ली प्रदेश पदाधिकारियों ने इस अवसर पर लोगों को उनकी सुरक्षा से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी दी बल्कि मिठाई बांटकर जीवन में मिठास घोलने का प्रयास किया।  

इस मौके पर संगठन के दिल्ली प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सदस्य और काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ