करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच पर उठाए सवाल

उत्तराखंड कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच पर उठाए सवाल


नई दिल्ली : उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में सरकार द्वारा दिए गए सीबीआई जांच के आदेश पर प्रदेश कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। 

उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सरकार और सीएम पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीबीआई जाँच कराने के एलान को 15 दिन से ज्यादा हो गए लेकिन अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामले की जाँच वास्तव में सीबीआई को सौंपी गई है या नहीं। 

गणेश गोदियाल ने कहा कि सीएम ने कहा था कि वे अंकिता के माता पिता से मिलकर उनकी राय जानेंगे और उसी आधार पर आगे कार्रवाई होगी। अंकिता के माता पिता ने लिखित रूप में तीन मांगें रखी है, हत्यारों को फांसी की सजा, वीआईपी को सजा और किसी सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जाँच। 

बता दें कि सोशल मीडिया पर सुरेश राठौर और उर्मिला राठौर के वायरल ऑडियो में भाजपा के एक सीनियर नेता का जिक्र किया गया था। जिसमें वीआईपी गेस्ट को लेकर अंकिता की हत्या की बात कही गई थी। इस वायरल ऑडियो के बाद वीआईपी की गिरफ्तारी और सीबीआई की मांग को लेकर अंकिता के माता पिता और लोग सड़कों पर उतर आये थे। इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 जनवरी 2026 को अंकिता के माता-पिता से मुलाकात करने के बाद जनभावनाओं और परिजनों की मांग पर सीबीआई (CBI) जांच की संस्तुति दी थी । ताकि मामले में कथित VIP भूमिका की जांच हो सके। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ