करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड जनपद चमोली के पियूष पुरोहित को मिला नैनो क्रियेटर अवॉर्ड दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी ने किया सम्मानित

नैनो क्रियेटर अवॉर्ड से सम्मानित पियूष पुरोहित

NATIONAL CEATORS AWARD 2024 : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 हस्तियों सही उत्तराखंड के पियूष पुरोहित को नैनो क्रियेटर अवॉर्ड से सम्मानित किया। पीयूष की सफलता पर उनके गृह जनपद चमोली में खुशी की लहर है। पीयूष सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी वीडियो बनाते हैं।

बता दें कि पीयूष पुरोहित उत्तराखंड के जनपद चमोली के बमौथ गांव के रहने वाले हैं। वे इस समय डीएवी पीजी काॅलेज देहरादून में बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। पीयूष के पिता नागेंद्र प्रसाद पुरोहित ने बताया कि वे अपने दोनों बेटों और पत्नी के साथ देहरादून के तुनुवाला में रहते हैं। बेटा पीयूष पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर प्रदेश की संस्कृति से जुडी वीडियो बना रहा है। उन्होंने कहा कि  इंस्टाग्राम पर पीयूष की कई वीडिओज़ को छह लाख तक व्यूज मिले हैं। 

पीयूष को सम्मान मिलने पर बमौथ गांव में भी खुशी की लहर है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष और बमौथ गांव निवासी सुभाष चमोली, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, धीरेंद्र चौधरी, एलपी लखेड़ा आदि का कहना है कि पीयूष ने प्रदेश के साथ ही गांव और देवभूमि का मान बढ़ाया है।

इन कैटेगरी में दिए गए अवॉर्ड

नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड 20 कैटेगरी में दिए गए। इसमें नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स बेस्ट स्टोरी राइटर, सेलिब्रिटी प्रोड्यूसर, सोशल चेंज बेस्ट क्रिएटर, ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड, इंटरनेशनल प्रोड्यूसर, एग्रीकल्चर प्रोड्यूसर, ट्रैवल प्रोड्यूसर, कल्चरल एंबेसेडर, न्यू इंडिया चैंपियन, क्लीनलीनेस एंबेसेडर, बेस्ट क्रिएटर मेल-फीमेल, हेरिटेज फैशन आइकन, टेक क्रिएटर, एजुकेशन बेस्ट क्रिएटर, फूड कैटेगरी बेस्ट प्रोड्यूसर, गेमिंग कैटेगरी बेस्ट क्रिएटर, बेस्ट माइक्रो प्रोड्यूसर, बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस प्रोड्यूसर और बेस्ट नैनो प्रोड्यूसर कैटेगरी शामिल है।

किसे किस कैटेगरी में मिला अवॉर्ड 

  • सेलिब्रिटी क्रिएटर ऑफ द ईयर- अमन गुप्ता
  • बेस्ट नैनो क्रिएटर- पीयूष पुरोहित
  • बेस्ट माइक्रो क्रिएटर- अरिदमन
  • बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग कैटेगरी- निश्चय
  • बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर- अंकित बैयानपुरिया
  • बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन कैटेगरी- नमन देशमुख
  • बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी- कबिता सिंह
  • मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (पुरुष)- RJ रौनक (बउवा)
  • मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (महिला)- श्रद्धा
  • हेरिटेज फैशन आइकन- जाह्नवी सिंह
  • स्वच्छता एंबेसडर- मल्हार कलांबे
  • बेस्ट क्रिएटर इन टेक कैटेगरी- गौरव चौधरी
  • फेवरेट ट्रेवल क्रिएटर- कामिया जानी
  • बेस्ट इंटरनेशनल क्रिएटर- ड्रूयू हिक्स
  • कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर- मैथिली ठाकुर
  • बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज- जया किशोरी
  • फेवरेट ग्रीन चैंपियन- पंक्ति पांडे
  • डिसरप्टर ऑफ द ईयर- रणवीर अल्लाहबादिया (बीयर बाइसेप्स)
  • बेस्ट स्टोरीटेलर- कीर्तिका गोविंदासामी
  • मोस्ट इम्पेक्टफुल एग्री क्रिएटर- लक्ष्य डबास
  • न्यू इंडिया चैंपियन अवॉर्ड- अभि और नियू

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ