करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

अपने 5वें कल्याणी सम्मान समारोह 2024 के लिए कल्याणी सामाजिक संस्था (रजि.) ने उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रही महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं

 
कल्याणी सामाजिक संस्था
संस्था की अध्यक्षा एवं संस्थापिका बबीता नेगी ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 2020 में पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “कल्याणी सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को एक बड़े मंच पर सम्मानित करना है, जो विषम परिस्थितियों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। तब से लेकर लगातार हर वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कल्याणी सामाजिक संस्था मातृशक्ति के सम्मान में समारोह आयोजित करती आ रही है। 

उन्होंने कहा जैसे कि हमारा मोटो है "संघर्ष, त्याग, समर्पण व सेवा। अतः हम चाहते हैं कि जब एक नारी बखूबी अपने कार्यों को मंजिल तक पहुँचाती है तो वो गुमनाम क्यों रहे, क्यों न ऐसी महिलाओं को सम्मानित कर उनमें नई ऊर्जा प्रवाहित कर उन्हें एक सम्मान का अधिकारी बना सशक्त किया जाए। यह हम जैसी महिलाओं के लिये गौरवपूर्ण क्षण हैं कि उन सभी मातृशक्ति को सम्मानित करें, जो आज अपने कार्यों द्वारा अलग पहचान बनाए हुए हैं।


बबिता जी ने उत्तराखंड समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपकी नजर में कोई ऐसी महिला है जो अपने उत्कृष्ट कार्यों द्वारा समाज में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है, तो उनकी जानकारी हमें 8700637638, 9560940490 नंबरों पर 15 फरवरी 2024 तक अवश्य भेज दें। जिससे हम हर उस मातृशक्ति तक पहुँचने का प्रयास करें जो आज भी समाज की नजरों से अछूती, निरन्तर सेवा में कार्यरत है। इसके साथ ही यदि कोई महिला दूर दराज के क्षेत्रों में ऐसे कार्यो से नाम रोशन कर रही हैं तो उसकी जानकारी भी दे ताकि हम उन जमीनी महिलाओं तक पहुँच सकें जो इसकी हकदार हैं।

बबिता नेगी
अध्यक्ष एवं संस्थापिका
कल्याणी सामाजिक संस्था
x
x

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ