करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

जनता और विधायकों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तय की समय सारिणी

 


जनता और विधायकों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

ने तय की समय सारिणी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी इस नई पारी में कुछ अलग अंदाज़ में बैटिंग करना चाहते हैं और इसके लिए वो अपनी पिच तैयार कर रहे हैं।  वो अपने कामों की वजह से जनता के दिल में जगह बनाने की कोशिश कर रहे है इसके लिए उन्होंने जनता व अपने विधायकों और आगंतुकों के लिए खुद से मिलने की एक समय सारणी तय की है जिसके हिसाब से आप अपनी सुविधानुसार उनसे मिलकर अपनी बात रख सकते हैं। 

तय की गई समय सारणी के मुताबिक मुख्यमंत्री सोमवार एवं मंगलवार को माननीय सांसदों एवं मंत्रीगणों से सुबह 9 बजे से 9ः30 बजे तथा सांय 06 बजे से 07 बजे तक भेंट करेंगे। माननीय विधायकों एवं पूर्व विधायकों से बुधवार एवं गुरुवार को सुबह 9 बजे  से 10 बजे  तक तथा सांय 6 से 7 बजे तक मिलेंगे। मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 11 बजे से अपराहन 2 बजे तक राज्य के अधिकारियों एवं कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारियों से सचिवालय में  शासकीय कार्य के उपरांत बैठक करेंगे और  शनिवार एवं रविवार को मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यालय में मा0 मुख्यमंत्री की उपलब्धता पर पूर्वाहन 9 बजे से 10 बजे तक व सांय  6 से 7 बजे तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। 

पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिदिन मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर पूर्वान्ह अथवा अपराहन में आयोजित होंगे इसके लिए दूरभाष नंबर 0135-2750033 पर प्रतिदिन अनुरोध नोट किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा अनुरोधकर्ता को समय व स्थान से अवगत कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव श्री भूपेंद्र सिंह बसेड़ा ने ये जानकारी दी । उन्होंने बताया कि उपरोक्त समय-सारणी के अलावा मुख्यमंत्री जी से मिलने हेतु अनुरोध करने वाले लोगों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भेंट का समय सुनिश्चित किया जायेगा। यह व्यवस्था प्रदेश व जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए बनाई गई है। अतः आप सभी से अनुरोध है कि इस व्यवस्था के अनुसार सहयोग करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ