करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल साहित्य,पत्रकारिता और कला सम्मानों की हुई घोषणा



महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल साहित्य,पत्रकारिता और कला सम्मानों की  हुई घोषणा- साहित्यकार रमेश चंद्र घिल्डियाल पत्रकार ईश्वरी प्रसाद उनियाल व कलाकार उत्तमदास होंगे ये सम्मान पाने वाले 

नई दिल्ली : उत्तराखण्ड लोक-भाषा साहित्य मंच द्वारा प्रदान किये जाने वाले महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल सम्मानों की घोषणा कर दी गई है।  वर्ष 2019 का साहित्य सम्मान हिन्दी, गढ़वाली के बरिष्ठ साहित्यकार श्री रमेश घिल्डियाल को, वर्ष 2020 का पत्रकारिता सम्मान रंत-रैबार से सम्पादक श्री ईश्वरी प्रसाद उनियाल को एवं वर्ष 2021 का लोक कला सम्मान सुप्रसिद्ध ढोलसागर के ज्ञाता श्री उत्तम दास को प्रदान किया जायेगा। 

उत्तराखण्ड लोक-भाषा साहित्य मंच के संयोजक श्री दिनेश ध्यानी ने बताया कि निर्णायक मण्डल ने उक्त लोगों के अतिरक्त बरिष्ठ साहित्यकार रंवाल्टी भाषा के मर्मज्ञ डॉ महावीर रवांल्टा , श्री भीष्म कुकरेती, कत्थक कला मर्मज्ञ एवं लोक गायक श्री जगदीश ढौंडियाल आदि के नामों पर भी चर्चा की।  निर्णायक मण्डल में बरिष्ठ साहित्यकार श्री मदनमोहन डुकलान, डीपीएमआई के चेयरमैन डॉ विनोद बछेती, श्री दर्शन सिंह रावत, श्री अनिल पन्त, श्री रमेश हितैषी एवं श्री दिनेश ध्यानी आदि थे। 

दिल्ली पैरामेडिकल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट के चेयरमैन डॉ. विनोद बछेती के सहयोग से उत्तराखण्ड लोक-भाषा साहित्य मंच वर्ष 2012 से महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल सम्मान प्रदान करता आ रहा है।  वर्ष 2016 से दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन गढ़वाली, कुमाउनी कक्षाओं का भी आयोजन करता आ रहा है। 

ज्ञातव्य हो श्री रमेश घिल्डियाल ने गढ़वाली में कहानी संग्रह, उपन्यास, कविता संग्रह समेत लगभग एक दर्जन के अधिक पुस्तकें लिखी हैं और आप गढ़वाल अध्ययन केन्द्र संस्था के माध्यम से पुस्तक प्रकाशन व नई  पीढ़ी को साहित्य सृजन के प्रति जागरूक करते आ रहे हैं।  वहीं  रंत-रैबार से सम्पादक श्री ईश्वरी प्रसाद उनियाल बिगत 35 वर्षों से लगातार गढ़वाली पाक्षिक  समाचार पत्र रंत-रैबार का प्रकाशन कर रहे हैं अन्य समाचार पत्रों से भी आप वर्षों से जुड़े हैं। वर्ष 2021 का लोक कला सम्मान सुप्रसिद्ध ढोलसागर के ज्ञाता श्री उत्तम दास ढोलसागर के बहुत उच्चकोटि के ज्ञाता हैं।  आपको आपके उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रपति सम्मान भी मिला हुआ है।  

श्री ध्यानी ने बताया कि उक्त सम्मान आगामी नवम्बर में दिल्ली पैरामेडिकल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट के चेयरमैन डॉ विनोद बछेती द्वारा एक भव्य समारोह में प्रदान किये जायेंगे।  



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ