करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

डॉ. विनोद बछेती के भाजपा मयूरविहार जिला अध्यक्ष बने एक साल पूर्ण होने व जन्माष्टमी के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन



डॉ. विनोद बछेती के भाजपा मयूरविहार जिला अध्यक्ष बने एक साल पूर्ण होने व जन्माष्टमी के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

नई दिल्ली : रविवार 29 अगस्त 2021 को डीपीएमआई न्यू अशोक नगर के सभागार में डॉ. विनोद बछेती के मयूर विहार भाजपा जिला अध्यक्ष का दायित्व निभाते  एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड एकता मंच के अनिल पंत एवं उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच दिल्ली के संयोजक दिनेश ध्यानी जी द्वारा किया गया। जिसमें उत्तराखंड समाज के सभी वर्गों के लोगों ने प्रतिभाग किया। 




डीपीएमआई के चेयरमैन डॉ. विनोद बछेती, उत्तराखंड प्रकोष्ट भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष  हरेंद्र टोलिया, मदन डुकलान, अजय बिष्ट, राकेश  घिल्डियाल और अन्य लोगों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की बागडोर पर्वतीय कला संगम ने निभाई।  छोटे छोटे नए कलाकारों ने उत्तराखंडी संस्कृति की नृत्य कलाओं थडिया, झोड़ा की  बेहतरीन प्रस्तुतियां द्वारा  वहां उपस्थित जनसमूह को कृष्ण लीलाओं का अद्भुत नज़ारा पेश किया। अंत में राधा कृष्ण की जुगलबंधी ने तो समा बांध दिया। 

उपस्थित जनसमूह में साहित्यकार, कवी चन्दन प्रेमी, रमेश घिल्डियाल, रमेश हितैषी नीरज बावड़ी, दर्शन रावत, वीरेंद्र जुयाल, द्वारिका चमोली, पत्रकार आनंद जोशी, दीप सिलोड़ी, हरीश असवाल, और समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता, संजय नौडियाल, सुरेंद्र हालसी, अशोक जोशी, दीपक डंडरियाल, प्रताप थलवाल, रमेश चंद, प्रेम सिंह, जगमोहन सिंह बुगाणा, विनोद रतूड़ी, जगत बिष्ट, कमल किशोर भट्ट, हितेन बिष्ट, प्रदीप बोरा.  नरेंद्र कंडारी, भुवन रावत, बी.एल ढौंडियाल व अन्य अनेकों संस्कृति प्रेमियों ने भागीदारी निभाई। 

अंत में डॉ. बछेती जी ने भगवत मनराल ग्रुप के द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए उनका स्वागत किया और समस्त संस्कृति प्रेमियों का कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का सहयोग और प्रेम ही मेरी शक्ति है। 

इस पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन बहुत ही सुनियोजित तरीके से पर्वतीय कला संगम के कलाकार कपिल नेगी द्वारा किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ