करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

गाजियाबाद : विश्व कल्याण की कामना के लिए हनुमान जन्मोत्सव पर शक्तिखंड इंदिरापुरम में हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन

गाजियाबाद : विश्व कल्याण की कामना के लिए हनुमान जन्मोत्सव पर शक्तिखंड इंदिरापुरम में हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन

श्री हनुमान जन्मोत्सव  : श्री बालाजी सुंदरकांड सेवा ट्रस्ट पंजीकृत द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर इंदिरापुरम शक्तिखंड-एक के शिव शक्ति मंदिर में भव्य सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में भारी संख्या में हनुमान भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ कर विशाल भंडारे का पुण्य प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन के संचालक सतीश कुकरेती ने कहा कि सुंदरकांड में आचार्यजनों और हनुमान भक्तों ने अपने परिवार,समाज और राष्ट्र की सुख,समृद्धि और विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में वसुधैव कुटुंबकम की बात मानी जाती है इसलिए सभी भक्तों ने विश्व कल्याण की कामना करते हुए पश्चिम एशियाई देशों में चल रहे संघर्ष के खात्मे के लिए भी विशेष प्रार्थना की।

सुंदरकांड और विशाल भंडारे में विनोद कबटियाल, अमिताभ पांडे, श्याम सुंदर शर्मा, पवन कुमार गुप्ता, वीरेंद्र बिंजोला, जगदीश गुप्त,सुभाष चंद्र यादव, शिव कुमार बंसल, कमल चौधरी, रुप सिंह रौथाण, हेमंत सिंह गुसांई, शिव प्रताप,संदीप रावत,अनिल कुमार पांडेय, सोमेंद्र शर्मा और अनिल चौहान सहित भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ