करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड : दो दिवसीय श्री छांतेश्वर महादेव धार्मिक, सांस्कृतिक पर्यटन एवं विकास मेले के समापन दिवस पर विधायक अनिल नौटियाल ने लिया भोले का आशीर्वाद

उत्तराखंड : दो दिवसीय श्री छांतेश्वर महादेव धार्मिक, सांस्कृतिक पर्यटन एवं विकास मेले के समापन दिवस पर विधायक अनिल नौटियाल ने लिया भोले का आशीर्वाद

कर्णप्रयाग :  जनपद चमोली के कण्डारा (कपीरी क्षेत्र) में आयोजित दो दिवसीय श्री छांतेश्वर महादेव धार्मिक, सांस्कृतिक पर्यटन एवं विकास मेले का रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले की शोभा और भी बढ़ा दी।  

लोक गायक जितेंद्र कुमार और गढ़ कवि मुरली दिवान की कविताओं के साथ ही महिला और युवक मंगल दलों के चौंफला, मांगल, जागर, लोक नृत्य, लोक गीत और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने मेले के वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।

इस अवसर पर माननीय विधायक अनिल नौटियाल, कर्णप्रयाग विकास खंड की प्रमुख दीपा मैखुरी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता टीका प्रसाद मैखुरी के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मेला आयोजन समिति के सदस्यों तथा भारी संख्या में श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत व लोक परम्पराओं को सहेजने और पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह मेला स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्प और पर्यटन को बढ़ावा देता है, साथ ही हिमालय की वादियों में स्थित शिव मंदिरों के दर्शन और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। आयोजन समिति एवं सभी सहयोगियों को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ