करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

चमोली खबर : ऐतिहासिक सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव मंदिर में चार दिवसीय मेले का हुआ शुभारम्भ

चमोली खबर : ऐतिहासिक सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव मंदिर में चार दिवसीय मेले का हुआ शुभारम्भ


कर्णप्रयाग : डुंग्री में स्थित ऐतिहासिक सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव मंदिर में चार दिवसीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले का मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने विधिवत शुभारंभ किया। 

बृहस्पतिवार को बैनोली, ऐरोली, डु़ंग्री, पिंडवाली, बडेथ, भटक्वाली, कोली आदि गांवों की महिलाओं ने मंदिर तक जल कलश यात्रा निकाली। जिसके बाद मंदिर में पंचांग, सुंदरकांड, रुद्रपाठ और पूजा अर्चना हुई। इस मौके पर राप्रवि बैनोली की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न महिला मंगल दलों एवं  विद्यालयों के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किए गए।

यह मेला स्थानीय निवासियों के लिए सामाजिक मिलन और आस्था का केंद्र है, जो लोक संस्कृति को जीवंत रखता है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लगने वाले इस मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में भागीदारी करते हैं। यह चार दिवसीय आयोजन उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के साथ-साथ शिव भक्ति का एक अद्भुत संगम है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्या जाख वार्ड श्रीमती रेखा बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्त्ता विनोद नेगी, श्रीमती विस्मबरी देवी, सदस्य भलसो वार्ड, श्रीमती सरोजिनी रावत, सदस्य थिरपाक वार्ड के साथ ही मेला समिति के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह रावत, सचिव अशोक चौधरी, कोषाध्यक्ष संतराम मैखुरी,  राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रधान ऐरोली, गजेंद्र सिंह रावत, गोवर्धन प्रसाद केलखुरा, पूर्व अध्यक्ष गब्बर सिंह रावत, श्रीमती सरोजिनी पुंडीर, प्रधान डूंगरी, श्रीमती इंदिरा देवी, प्रधान बैनोली सहित विभिन्न गावों की महिला मंगल दल एवं क्षेत्र के गणमान्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आज मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन के साथ 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ