करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

NEW DELHI : अचिन्हित आंदोलनकारी समिति ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का किया स्वागत

NEW DELHI : अचिन्हित आंदोलनकारी समिति ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का किया स्वागत


नई दिल्ली :  उतराखंड अचिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति दिल्ली/एनसीआर ने वीरवार 12 फरवरी 2026 को उत्तराखंड के पूर्व मुख्य मंत्री व हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर शाल व बुके से उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। 

समिति ने कहा कि सांसद त्रिवेंद्र रावत के प्रयासों से वंचित राज्य आंदोलनकारियों के लिए पुनः चिन्हीकरण का सरकारी आदेश जारी हुआ है जिसके लिए हमने उनका स्वागत, अभिनंदन और आभार प्रकट किया। साथ ही आंदोलन सम्मान परिषद के सुभाष बर्थवाल के प्रयास के लिए भी उनको धन्यवाद किया। 

आंदोलनकारी समिति ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर हमने विगत दिनों रावत जी के साथ एक बैठक कर ज्ञापन सौंपा था और उसके बाद सुभाष जी से भी मीटिंग कर सहयोग करने का अनुरोध किया था। 

स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम में वरिष्ठ आंदोलन कारी, रंगकर्मी, पत्रकार सहित समिति के संरक्षक अनिल पंत, प्रधान मनमोहन सिंह, व्योमेश जुगरान रविंद्र चौहान, पंचम सिंह रावत, राम सिंह, खुशाल सिंह बिष्ट, पुष्पा घुग्त्याल आदि शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ