कर्णप्रयाग : सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव धाम में आयोजित सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला 2026 के द्वितीय दिवस पर धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रातःकाल मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं हवन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शैलेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवित्रा बिष्ट (जिला अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा), विशिष्ट अतिथि श्री हरिकृष्ण भट्ट (वरिष्ठ कांग्रेसी नेता) तथा अति विशिष्ट अतिथि आशीष नेगी (यूकेडी नेता) उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
द्वितीय दिवस का मुख्य आकर्षण महिला मंगल दलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने लोकगीतों और लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही महिला एकल गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने भक्ति गीतों और लोकधुनों से वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई।
मेले के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
कुर्सी दौड़ (बालक वर्ग)
प्रथम – अंशु (रा.जू.हा. बेनोली)
द्वितीय – अवेश (रा.जू.हा. बेनोली)
तृतीय – आदित्य (रा.जू.हा. मंदसोण)
कुर्सी दौड़ (बालिका वर्ग)
प्रथम – पल्लवी (रा.जू.हा. बेनोली)
द्वितीय – शिवानी (रा.जू.हा. बेनोली)
तृतीय – सिमरन (रा.जू.हा. मंदसोण)
बॉल पिकअप एंड ड्रॉप (बालक वर्ग)
प्रथम – निशांत (रा.जू.हा. बेनोली)
द्वितीय – आदित्य (रा.जू.हा. बेनोली)
तृतीय – आदित्य (रा.जू.हा. डुंडी)
बॉल पिकअप एंड ड्रॉप (बालिका वर्ग)
प्रथम – सोनिया (रा.जू.हा. बेनोली)
द्वितीय – दीक्षा (रा.जू.हा. डुंडी)
तृतीय – शिवानी (रा.जू.हा. बेनोली)
जलेबी दौड़ (जूनियर बालक वर्ग)
प्रथम – मयंक (रा.जू.हा. बेनोली)
द्वितीय – रितिक (रा.जू.हा. बेनोली)
तृतीय – सुमित (रा.जू.हा. मंदसोण)
जलेबी दौड़ (जूनियर बालिका वर्ग)
प्रथम – सोनाक्षी (रा.जू.हा. मंदसोण)
द्वितीय – सौम्या (रा.जू.हा. बेनोली)
तृतीय – पूर्वी (रा.जू.हा. मंदसोण)
सभी विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दर्शकों की उपस्थिति और तालियों की गूंज ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया। मेले का द्वितीय दिवस सांस्कृतिक गरिमा, सामाजिक सहभागिता और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण बनकर सम्पन्न हुआ।

0 टिप्पणियाँ