करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड पंचायत चुनावों में गढ़वाल हितैषिणी सभा के आजीवन सदस्यों के विजयी होने पर दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

उत्तराखंड पंचायत चुनावों में गढ़वाल हितैषिणी सभा के आजीवन सदस्यों के विजयी होने पर दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत


दिल्ली : सार्वभौमिक सोशल कल्चरल चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली एवं मां ज्वाल्पा देवी शारदीय नवरात्र महोत्सव समिति दिल्ली के तत्वावधान में रविवार 5 अक्टूबर 2025  को उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में  गढ़वाल हितैषिणी सभा दिल्ली के आजीवन सदस्यों के विजयी होने पर गढ़वाल सदन कड़कड़डूमा भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध गायक सर्वेश्वर बिष्ट जी व टीम द्वारा रामभजन व उत्तराखंडी संस्कृति गीत से किया गया।

समारोह में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों श्रीमती रोशनी चमोली (क्षेत्र पंचायत), श्री दीप प्रकाश भट्ट जी,  श्री रविन्द्र सिंह बिष्ट जी, श्री युद्धवीर सिंह रावत जी, श्री धर्म सिंह अधिकारी जी, श्री शिव सिंह राणा जी, श्री जयानन्द ध्यानी जी (ग्राम प्रधान)  का स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभागार में उपस्थित बुद्धिजीवी वर्ग, अनेकों संस्थाओं के प्रतिनिधियों और महिला शक्ति ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही समाज के सशक्त सामाजसेवियों द्वारा उत्तराखंड के परिपेक्ष मे दिल्ली व एनसीआर की तमाम सामाजिक संस्थाओ की भागीदारी व भूमिका पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लाखीराम डबराल जी द्वारा की गयी। गढ़वाल हितैषिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री अजय सिंह बिष्ट जी, दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ एडवोकेट श्री संजय शर्मा दरमोडा जी, श्री रणवीर पुंडीर जी, श्री राजेश्वर पैनुली जी, श्री निर्मल धनोला जी, श्री अर्जुन सिंह राणा जी, गढ़वाल सदन कड़कडुमा के अध्यक्ष श्री विनोद नौटियाल जी, एडवोकेट राकेश बिंजोला जी, श्री सुभाष गुसाई जी, अनिल कुमार पंत जी, प्रताप थलवाल जी आदि द्वारा ओजस्वी विचार प्रस्तुत किये गए ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ