करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

जनपद चमोली में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण परिक्षण एवं वितरण शिविर आयोजित किए जाएँगे देखें कब कहां लगेगा शिविर

जनपद चमोली में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण परिक्षण एवं वितरण शिविर होंगे आयोजित देखें कब कहां लगेगा शिविर


देहरादून : जनपद चमोली के विभिन्न स्थानों पर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, उत्तराखण्ड देहरादून के निर्देशानुसार दिव्यांग बच्चों (CWSN) के लिए सहायक उपकरण परीक्षण एवं वितरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में विकासखण्ड स्तर के सभी दिव्यांग छात्र-छात्राओं का परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। 

जनपद स्तर पर होने वाले इन शिविरों में एलिम्को-कानपुर की सहायता से जरूरतमंद बच्चों को उनके परीक्षण उपरान्त आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। 

सहायक उपकरण परीक्षण शिविर का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा 

08 अक्टूबर 2025 -  विकास खंड दशोली, जोशीमठ, नन्दानगर बीआरसी दशोली में 

09 अक्टूबर 2025 -   विकासखंड कर्णप्रयाग, पोखरी,  बीआरसी कर्णप्रयाग में 

10 अक्टूबर 2025 -  विकास खंड देवाल, थराली, नारायणबगड़, बीआरसी थराली में  

11 अक्टूबर 2025 -  बीआरसी गैरसैंण में 


जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं तथा अभिभावकों से उन्होंने अपील की है कि वे अपने बच्चों को शिविर में अवश्य लेकर आएं ताकि उन्हें समय पर आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ