देहरादून : त्यौहारों और शादियों के सीजन के बीच अपनी परंपराओं, संस्कृति और मिट्टी की खुश्बू को संजोए प्रसिद्ध लोक गायिका हेमा नेगी करासी का एक बेहद ही कर्णप्रिय वीडियो गीत “जब जाली बरात” यूट्यूब पर लॉन्च हुआ है।
जब जाली बरात गीत में पहाड़ी बरात का सुंदर चित्रण किया गया है जिसे देहरादून के नजदीक दीनदयाली होमस्टे में फिल्माया गया है। गीत में बारात स्वागत के समय बारातियों और घरातियों के बीच मीठी नोकझोंक और गालियों द्वारा बारातियों के स्वागत के जरिये पहाड़ की पुराणी परंपरा को बहुत ही बेहतरीन ढंग से दर्शाने का प्रयास किया गया है । गीत के बोल, फिल्मांकन और अभिनय बहुत अच्छा बन पड़ा है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।
https://youtu.be/nf9yWkCuquI?si=lCGcwBmoyDMZJXpb
गीत की निर्मात्री हेमा नेगी करासी है और उन्होंने सुमन सिंह रौथान के साथ न केवल इसे लिखा है बल्की दोनों ने मिलकर इसकी कम्पोजिंग भी की है। अश्वजीत सिंह के संगीत निर्देशन में इन की जुगलबंदी शादी विवाह में खूब धूम मचाने वाली है।
निशांत उप्रेती और दीक्षा बडोनी के दमदार अभिनय ने गीत के रोमांच को और बढ़ा दिया है। इसे देखकर और सुनकर आप खुद को किसी बरात का हिस्सा मानकर खुद-ब-खुद थिरकने को मजबूर हो जायेंगे।
जब जाली बरात गीत को कर्णप्रिय बनाने में रहा इनका सहयोग
Lyrics/Composition- Hema Negi Karasi & Suman Singh Rauthan
Singer-Hema Negi Karasi & Suman Singh Rauthan
Music-Ashwajeet Singh ( Studio 1:11 Gunjan Dangwal)
Rhythm - Shubhash Panday & Ranjeet Singh
Starring _ Nishant Upreti & Diksha Badoni
Supporting Cast - Lachi Purohit, Paru Rana, Soniya
Dop Editor— Devendra Negi
Dance Group - Karna Dance Group - Sumit , Maddy, Rohit, Lakshay, Suraj Rawat, Amit Rawat , Shushil, Anju Negi, Prakriti, Megha, Isha, Shudikaha, Kashish
Music label- HNK FILM'S
Producer--Hema Negi Karasi
Production Manager - Amardei Shah, Himani Rawat
Director - Sohan Chouhan
Special thanks - Mahipal Singh Rawat, Dr Mahaveer Singh ,Ashok Bhatt , Kulbhushan Naithani , Dr Manjeet Singh Rawat Sri Puran Singh Negi
Shoot location & Special thanks - Dindyali Homestay Dehradun

0 टिप्पणियाँ