
महाकौथिग 2025: दिल्ली-एनसीआर में उत्तराखंडी पारम्परिक लोक कला एवं हस्तशिल्प का सबसे बड़ा मेला महाकौथिग-2025 इस बार 7 दिनों तक नोएडा स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। 15वें महाकौथिग मेले के आयोजन को लेकर आयोजन समिति पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा रविवार 17 अगस्त को एनईए ऑडीटोरियम, सेक्टर-6 नोएडा मे मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान के निर्देशन में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बैठक में सर्वप्रथम महाकौथिग की नई कार्यकारिणी के गठन किया गया। इस बार पिछली कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हरीश असवाल को 15वें महाकौथिग टीम का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि देवेंद्र सिंह रावत को महासचिव बनाया गया है। वहीं पूर्व अध्यक्ष आदित्य घिल्डियाल को चेयरमैन तथा पूर्व महासचिव लक्ष्मण सिंह रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।
महाकौथिग के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान ने बताया कि विगत कई वर्षों से 5 दिनों तक आयोजित किये जाने वाले महाकौथिग मेले को इस बार और भी विराट एवं भव्य रूप दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पब्लिक डिमांड को देखते हुए इस बार यह मेला 5 की जगह 7 दिनों तक आयोजित किया जायेगा। 7 दिवसीय 15वां महाकौथिग मेला 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक नोएडा स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। इस बार महाकौथिग के मंच को उत्तराखंड के जागेश्वर धाम मंदिर की प्रतिकृति के रूप में सजाया जाएगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरीश असवाल ने पूरी महाकौथिग टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और इस बार का आयोजन उत्तराखंडी परंपराओं और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला होगा।
महाकौथिग की नवनियुक्त कार्यकारिणी
मुख्य संयोजंक राजेंद्र चौहान, संस्थापिका कल्पना चौहान
1 चेयरमैन आदित्य घिल्डियाल
2 अध्यक्ष हरीश असवाल
3 कार्यकारी प्रधान नरेंद्र सिंह बिष्ट (निक्कू भाई)
4 वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत
5 उपाध्यक्ष रेखा चौहान, मंजू बडथ्वाल, अमित पोखरियाल
6 महासचिव देवेंद्र सिंह रावत
7 सचिव कविता करगेती, रेनू उनियाल
8 संयुक्त सचिव शीला पंत
9 कोषाध्यक्ष सुबोध थपलियाल
10 सह कोषाध्यक्ष संजय उनियाल
11 सांस्कृतिक सचिव हेमा जुयाल
12 सांस्कृतिक सह सचिव अंजू पुरोहित
13 निर्देशक इन्द्रा चौधरी
14 महिला संयोजिका पुष्पा रावत, राखी बिष्ट
15 मंच संचालन बृजमोहन वेदवाल और आयुषी जुयाल
16 साहित्य सलाहकार डॉ. सतीश कलेश्वरी, राकेश गौड़
17 संगठन सचिव उदय ममगाईराठी
18 स्टाल कोऑर्डिनेटर सुषमा जोशी, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट
19 व्यवस्थापक इंद्रा प्रसाद उनियाल, मुकेश रावत, केशव दत्त जोशी
20 सहायक व्यवस्थापक पुष्पा देवली
21 प्रशासनिक समन्वयक नवीन कोठियाल, राजेन्द्र रावत
22 कार्यालय सचिव सुदर्शन चौधरी, केके सुन्द्रियाल
23 मीडिया प्रभारी रजनी जोशी, सत्येन्द्र नेगी, नीरज रावत, हेमंत जोशी
24 रूपरेखा अधिकारी उमेश बंदूणी
25 क़ानूनी सलाहकार एस. पी. धस्माना
26 मंच व्यवस्थापक सुनीता ध्यानी, लता रावत, यामिनी जोशी, अंजली सिंह
27 सुरक्षा व्यवस्थापक यशवंत सिंह रावत, रमेश भरद्वाज,
28 स्वागत समिति पुष्पा भट्ट, बबली अधिकारी, लक्ष्मी वेदवाल, सुनीता नयाल, संगीता भोज
29 ग्रीन रूम व्यवस्थापक वंदना बिष्ट
30 सह ग्रीन रूम व्यवस्थापक सुनीता रावत, मंजू जोशी, लक्ष्मी डोभाल
बैठक मे उपस्थित महाकौथिग के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान, उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना चौहान, आदित्य घिल्डियाल, हरीश असवाल, नरेंद्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह रावत, राकेश गौड़, डॉ सतीश कलेश्वरी, बृजमोहन वेदवाल, अनिल पन्त, दिनेश ध्यानी, रमेश घिल्डियाल, सुबोध थपलियाल, दीवान लटवाल, दिनेश लखेड़ा, आनंद पांडेय, विनोद कपटियाल, सौरभ धस्माना, संजय उनियाल, उदय ममगाई राठी, सत्येन्द्र नेगी, नीरज रावत, हेमंत जोशी, बच्चीराम रतूड़ी, विक्रम शाही, पोली, प्रकाश बिष्ट, सुभाष गुसाईं, अमित पोखरियाल, देवेंद्र सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, इंद्रा प्रसाद उनियाल, मुकेश रावत, केशव दत्त जोशी, नवीन कोठियाल, राजेन्द्र रावत, सुदर्शन चौधरी, केके सुन्द्रियाल, यशवंत सिंह रावत, रमेश भरद्वाज, संजय चौहान, आशीष रावत, उमेश बंदूणी, एस. पी. धस्माना, महेश नेगी, मोनू नेगी, गिरीश कोटनाला, एसपी चमोली, शुशीला रावत, विधु शर्मा, रेखा चौहान, मंजू बडथ्वाल, कविता करगेती, रेनू उनियाल, शीला पंत, हेमा जुयाल, अंजू पुरोहित, इन्द्रा चौधरी, मीना भंडारी, पुष्पा रावत, राखी बिष्ट, आयुषी जुयाल, कोमल राणा नेगी, गीता गुसाईं नेगी, प्रभा बिष्ट, सुषमा जोशी, पुष्पा देवली, रजनी जोशी, सुनीता ध्यानी, लता रावत, यामिनी जोशी, अंजली सिंह, पुष्पा भट्ट, अनीता भट्ट, बबली अधिकारी, लक्ष्मी वेदवाल, सुनीता नयाल, संगीता भोज, वंदना बिष्ट, सुनीता रावत, मंजू जोशी, लक्ष्मी डोभाल, बबली ममगाईं समेत समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ