कर्णप्रयाग : उत्तराखंड में आज जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान हुआ सुबह 10 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी जो शाम तीन बजे तक चली।
चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। चमोली में बीजेपी के दौलत सिंह बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। दौलत को 19 मत प्राप्त हुए जबकि विपक्षी उम्मीदवार राम राणा को 5 मत से संतोष करना पड़ा 2 मत रिजेक्ट हो गए।जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह विजयी घोषित हुए।वहीं रुद्रप्रयाग से भाजपा की पूनम कठैत जिलाध्यक्ष पद पर विजयी हुई हैं।
देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में गए हैं। महिला आरक्षित रहे अध्यक्ष पद पर सुखविंदर कौर ने जीत दर्ज की। तो उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने बाजी मारी।
टेहरी में अजीब स्थिति देखने को मिली कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी इशिता सजवाण ने कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया और निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई।
जनपद चमोली में ये बने ब्लॉक प्रमुख
कर्णप्रयाग विकास खंड से भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी की पुत्र बधु श्रीमती दीपिका मैखुरी ब्लॉक प्रमुख बनी है। विकासखंड देवाल से भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री तेजपाल सिंह रावत ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। वहीं नंदानगर से भी भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती हेमा देवी ब्लॉक प्रमुख बनी है। गैरसैण विकासखंड की प्रमुख बनी भाजपा प्रत्याशी श्रीमती दुर्गा देवी
0 टिप्पणियाँ