करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरेली में 29 वें उत्तरायणी मेले का शुभारंभ और "द यूथ आइडियाज" पुस्तक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरेली में 29 वें उत्तरायणी मेले का शुभारंभ और "द यूथ आइडियाज" पुस्तक का किया विमोचन


DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन बरेली में 29 वें उत्तरायणी मेले का शुभारंभ किया करने के साथ ही "द यूथ आइडियाज" पुस्तक का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में पहुंची देवतुल्य जनता का अपने स्वागत हेतु सभी का आभार जताते हुए अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तरायणी मेला प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, आज यह मेला उत्तराखण्ड के साथ ही अन्य राज्यों में भी बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है, जो प्रत्येक उत्तराखण्डी के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन हेतु हम प्रतिबद्ध हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इससे जुड़ी रहें और इसे समझ सकें। देवभूमि उत्तराखण्ड के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने धर्मांतरण, लैंड और थूक जिहाद के विरुद्ध सख्त कानून बनाए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले का प्राचीन समय से ही व्यापक सांस्कृतिक,व्यापारिक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। प्राचीन समय में जब संचार और आवागमन के साधन सीमित थे तो उस समय मेल- मिलाप, व्यापार, सूचना के आदान-प्रदान के लिए मेले ही सबसे उपयुक्त हुआ कार्य थे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण, उज्जैन महाकाल मंदिर कॉरिडोर निर्माण, राम मंदिर निर्माण तथा विश्व पटल पर योग और भारत की प्राचीन विरासत का गुणगान इस बात के सुस्पष्ट प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हर वर्ष तीर्थाटन और धार्मिक पर्यटनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में इसमें और भी बढ़ोतरी की संभावना है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए हम उत्तराखंड में बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर बनाने का हमने संकल्प लिया है। पूर्णागिरी में शारदा कॉरिडोर निर्माण पर भी तेजी से काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस और उत्तरायणी मेला समिति को मकर संक्रांति, घुघुती त्यौहार और उत्तरायणी मेले की शुभकामनाएं देते हुए आगामी 28 जनवरी से उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलो में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित भी किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ