-->
जयपुर में हुआ उत्तराखंडी महिलाओं का सम्मान व पत्रिका का विमोचन

जयपुर में हुआ उत्तराखंडी महिलाओं का सम्मान व पत्रिका का विमोचन


JAIPUR: राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के तत्वावधान में माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान समारोह 2024 का आयोजन गत रविवार दिनांक 17 मार्च को जयपुर के तक्षशिला सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रकाश खुल्वे ने की। 

इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त 11 महिलाओं को माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान प्रदान किया गया। स्थानीय बच्चों/कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन श्रीमती मंजू बहुगुणा ने किया। इसके अलावा सभा की सामाजिक गतिविधियों पर आधारित पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर संजीव नेगी, सरिता भंडारी, अशोक नेगी, हीरा नाथ गोस्वामी, आशा रावत, उर्मिला मेहरा, कमला गोस्वामी, चेतना कंडारी, प्रदीप सुयाल, कविता मेहरा, विनीता चौहान, नंदी शाही, हीरा गुप्ता, मीना भोजक, हेमा कांडपाल, भावना गोस्वामी, पुष्पा तिवारी, कविता गुसाईं, बबीता रमोला, साक्षी, दुर्गा बिष्ट, कीर्ति नेगी, ऋतु रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

इन महिलाओ को माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया 

1. श्रीमती कौशल्या रावत- (ग्राम प्रधान) ग्राम सुधार/स्मार्ट विलेज

2. श्रीमती हिरेशा वर्मा- (मशरूम उत्पादन) स्वरोजगार/महिला सशक्तिकरण

3. सुश्री मानसी नेगी - खेलकूद/रेस वाक

4. श्रीमती शोभना पंत: शिक्षा/स्वरोजगार

5. श्रीमती उर्मी नेगी- अभिनय/फ़िल्म निर्देशन

6. श्रीमती कमला देवी- लोकगायन/संस्कृति संवर्धन

7. सुश्री राखी धनाई - व्लोगर/रंगकर्मी

8. श्रीमती अनिता प्रधान- रंगकर्मी/अभिनय

9. श्रीमती रेखा भट्ट- स्वरोजगार/महिला सशक्तिकरण/स्वयं सहायता समूह

10. सुश्री नीशू पुनेथा : ऐपन आर्ट

11. श्रीमती माया उपाध्याय: गायन

0 Response to "जयपुर में हुआ उत्तराखंडी महिलाओं का सम्मान व पत्रिका का विमोचन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

advertising articles 2