चमोली सड़क हादसा : उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली में आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। जोशीमठ ब्लॉक के अंतर्गत उर्गम-पल्ला-जखोला मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत और 3 लोग घायल हुए है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू करने घटनास्थल पहुंच गई थी।
जानकारी के अनुसार यह हादसा आज दोपहर को 3 बजे के आस-पास हुआ । जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रही टाटा सूमो संख्या UK07TA- 6453 जिसमें की क्षमता से अधिक 17 सवारी बैठाई गई थी, कुछ लोग वाहन की छत में भी बैठे थे। वाहन उर्गम- पल्ला-जखोला मोटर मार्ग पर पल्ला गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार 12 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है और 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ल्यारी थैना में भर्ती कराया गया है। वहीं दो लोग स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। वाहन जोशीमठ से पल्ला जाखुला गांव जा रहा था। बताया गया कि दो सवारी गाड़ी की छत पर भी बैठी थी चलती गाडी से कूदने से घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर बरसाती नाले के कारण सड़क का हिस्सा कच्चा और पथरीला था।
मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त कतरते हुए राहत व बचाव के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के स्वजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश भी दिए। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
देर शाम तक चलता रहा रेस्क्यू कार्य
जानकारी के अनुसार देर शाम तक घटना स्थल पर रेस्क्यू जारी था। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू में जुटी है ।
प्राप्त सूचना के आधार पर मृतकों, घायलों और स्वस्थ व्यक्तियों की सूची
मृतकों के नाम/पत्ते
1-दलीप सिंह चौहान पुत्र धन सिंह निवासी उछ ग्वाड उम्र 51वर्ष
2- सिताब सिंह चौहान पुत्र उपरोक्त उम्र 61 वर्ष
3-सुबोध सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी किमाणा उम्र 27 वर्ष
4- विक्रम सिंह पुत्र मंगल निवासी कलकोट उम्र 43 वर्ष
5-कश्मीरा देवी पत्नी जीतपाल निवासी किमाणा उम्र 46 वर्ष
6 लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी कलकोट उम्र 37 वर्ष
7-ताजवर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक उम्र 46 वर्ष
8-राजेश्वरी पत्नी ताजवर निवासी डुमक उम्र 43 वर्ष
9 गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह ग्राम निवासी जखोल उम्र 50 वर्ष
10- रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ग्राम निवासी पल्ला उम्र 70 वर्ष
11-गब्बर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई उम्र 70 वर्ष
घायलों के नाम/पते
1-अजीत यादव पुत्र भारत सिंह निवासी इलाहाबाद
2-रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह निवासी हापुड
3- महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 38 वर्ष
स्वस्थ व्यक्तियों के नाम/पते
1- हेमन्त चौहान पुत्र जवाहर निवासी कलकोट उम्र 20 वर्ष
2- जीतपाल पुत्र हरि सिंह निवासी किमाणा उम्र 50 वर्ष
0 टिप्पणियाँ