करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

चमोली खबर : गैरसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

चमोली खबर : गैरसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने दिए दिशा निर्देश


गोपेश्वर : गुरुवार को गैरसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आहूत हुई। जिसमें 9 मार्च से 13 मार्च तक होने वाले बजट सत्र की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय से सभी तैयारियों को पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

बैठक में सत्र आयोजन से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आवास, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, संचार व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक विभागीय तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि विधानसभा सत्र के सफल आयोजन हेतु सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। 

बैठक में पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया तथा अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी साझा की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं, ताकि बजट सत्र का आयोजन सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ