करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड : श्री राज राजेश्वरी चंडिका मंदिर सिमली के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले जयकारों के उद्घोष से गूंजा मंदिर परिसर

उत्तराखंड : श्री राज राजराजेश्वरी चंडिका मंदिर सिमली के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले जयकारों के उद्घोष से गूंजा मंदिर परिसर


कर्णप्रयाग : सिद्धपीठ श्री राज राजेश्वरी चंडिका मंदिर सिमली के कपाट गुरुवार सुबह सवा छह बजे पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और जागर गा कर मां का आह्वान किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पौराणिक परंपराओं के अनुसार वर्ष में 15 दिनों के लिए मंदिर के कपाट मकर संक्रांति पर बंद होते हैं।

गुरुवार सुबह पुजारी प्रदीप गैरोला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के कपाट खोले। इसके बाद गोविंद भगवान और श्री राजराजेश्वरी चंडिका देवी की मूर्ति पर लेपन कर पवित्र घृत कंबल का अनावरण किया। विष्णु शहस्त्रनाम और दुर्गा सप्तसती मंत्रों से महाभिषेक पूजा कर शृंगार किया गया और 56 भोग अर्पित किए गए। इस दौरान देवी-देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को सुख-समृृृद्धि का आशीर्वाद दिया। भक्तों ने आराध्य मां चंडिका देवी की पूजा-अर्चना कर वस्त्र-आभूषण अर्पित कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इससे पूर्व महिला मंगल दल और कीर्तन मंडली ने देवी की स्तुति की। 

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी, विनोद नेगी, मंडल अध्यक्ष कर्णप्रयाग विक्रम सिंगवाल, चांदपुर गढ़ी अध्यक्ष स्र्मति ज्योति कैलखुरा, मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत टकोला, सचिव देवेंद्र सिंह रावत, मालगुजार महिपाल सिंह लडोला, कृष्णा गैरोला, संतोष गैरोला, विजय गैरोला, शांति प्रसाद, देवेंद्र नेगी मुन्ना भाई, डीजीसी अधिवक्ता अशोक डिमरी और राकेश चंद्र डिमरी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ