करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

नई दिल्ली : वेस्ट विनोद नगर में लगे निःशुल्क हेल्थ कैम्प में 150 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

New-Delhi-More-than-150-people-benefited-from-the-free-health-camp-organized-in-West-Vinod-Nagar


नई दिल्ली :  विनोद नगर कुमाऊँ स्क्वायर वेस्ट विनोद नगर दिल्ली की RWA के सौजन्य से C-ब्लॉक दुर्गामाता मंदिर परिसर में रविवार 11 जनवरी 2026 को एक निःशुल्क हेल्थ कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस निःशुल्क हेल्थ कैम्प में 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच की सुविधा का लाभ उठाया।

इस शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल प्रीत विहार के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क बीपी, शुगर, वजन और ईसीजी की जांच की गई। साथ ही शार्प साइट आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा आंखों की जांच की गई, जबकि मैक्स हॉस्पिटल लैब द्वारा निःशुल्क ब्लड टेस्ट किए गए।

RWA के प्रधान कुन्दन भैंसोड़ा ने बताया कि यह हेल्थ कैम्प RWA की पूरी कार्यकारिणी, पूर्व प्रधानों, दुर्गा माता मंदिर के पूर्व एवं वर्तमान प्रधानों तथा वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया। उन्होंने कहा कि हेल्थ कैम्प के प्रचार से लेकर व्यवस्थाओं तक RWA की पूरी टीम लगातार सक्रिय रही, जिसके कारण यह शिविर भव्य और सफल रहा।

कुन्दन भैंसोड़ा ने मेट्रो हॉस्पिटल, शार्प साइट आई हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल, बाहर से आए सभी डॉक्टरों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने दुर्गा माता मंदिर के प्रधान और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया, जिन्होंने मंदिर परिसर उपलब्ध कराया।

कार्यक्रम में RWA के पूर्व प्रधान अमर सिंह नेगी और दान सिंह रावत ने अपने विचार रखते हुए RWA टीम, डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। दुर्गा माता मंदिर के प्रधान रवि शंकर जोशी ने भी RWA एवं सभी हॉस्पिटल टीमों का आभार व्यक्त किया।

RWA के पदाधिकारियों में पूरन चंद्र जोशी (कोषाध्यक्ष), प्रदीप शर्मा (उपाध्यक्ष), संजय कुमार सुन्द्रियाल (उपसचिव), वेद प्रकाश जोशी एवं हरीश चंद्र शर्मा (कार्यकारिणी सदस्य) तथा गणेश गैड़ा दीपक भट्ट ने अपने विचार साझा किए और भविष्य में इस निःशुल्क हेल्थ कैम्प को मेगा हेल्थ कैम्प के रूप में आयोजित करने की सहमति दी।

वरिष्ठजनों में एम.डी. पंत एवं ए.के. सामल ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर RWA कार्यकारिणी सदस्यों दिनेश चंद्र जोशी, पहलाद गुसाईं और सुनील रावत ने बाहर से आई हॉस्पिटल टीमों का आभार व्यक्त किया।

इसके अलावा रमेश विष्ट, सुरेश विनोली सहित मेट्रो हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल लैब एवं शार्प साइट से आए प्रतिनिधियों ने बेहतर व्यवस्था के लिए RWA की पूरी टीम की प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ