करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड : देहरादून के आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया खाद्य सामग्री वितरण पर उठे सवाल, विभाग पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

उत्तराखंड : देहरादून के आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया खाद्य सामग्री वितरण पर उठे सवाल, विभाग पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप


देहरादून :  राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पोषित खाद्य पदार्थ देने के नाम पर उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा उनकी सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को पोषण आहार के नाम पर सड़े व कीड़े पड़े अंड़े वितरित किये जा रहे हैं। यही नहीं गेंहू और चांवल की गुणवत्ता पर भी सवाल उठते रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में लगातार मिल रही घटिया सामग्री की शिकायतों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। 

जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा अंडों की आपूर्ति का ठेका दूसरे राज्य की फर्म को दिया गया था। इस बात को लेकर विभागीय अधिकारियों पर सांठ गांठ व भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं। 

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी विभाग से केंद्रों में घटिया खाद्य सामग्री वितरण करने की शिकायतें की थी, किन्तु विभाग ने शिकायतों पर कार्यवाही करनी तो दूर उल्टा हमें इस विषय पर मीडिया में बयान न देने की हिदायत दे डाली। जबकि यह मामला बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ और भ्रष्टाचार की मिलीभगत का प्रतीक है। 

वहीं इस मामले में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यदि किसी स्तर पर अनुबंधित फर्म की तरफ से कोई गड़बड़ी सामने आती है तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ