करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

गढवाल सभा फरीदाबाद के तीन पदाधिकारियों को फर्जी बिलों के जरिए लाखों रुपए के गबन मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

गढवाल सभा फरीदाबाद के तीन पदाधिकारियों को फर्जी बिलों के माध्यम से लाखों रुपए के गबन मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार


फरीदाबाद : गढ़वाल सभा में फर्जी बिलों से गबन के मामले में  पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल के मार्गदर्शन में  आर्थिक अपराध शाखा NIT द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए गढवाल सभा फरीदाबाद के तीन और पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष को पहले ही किया जा  गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023 में कार्यालय जिला रजिस्ट्रार ऑफ़ सोसाइटीज़ फ़रीदाबाद से मिली शिकायत पर थाना कोतवाली में फरीदाबाद की गढवाल सभा के पदाधिकारियों के विरुद्ध गबन करने के मामले में अभियोग पंजिकृत किया गया था। जिसमें आरोप लगाए गए थे कि सभा के पदाधिकारियों द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए गढवाल सभा की राशि का गबन किया गया है। जिसपर अभियोग का अनुसंधान आर्थिक अपराध शाखा NIT द्वारा किया गया। अनुसंधान के दौरान वर्ष 2016 से 2019 के बीच के लगभग 200 बिल तस्दीक किए गए। जिसमें इन सभी बिलों को फर्जी पाया गया। इन बिलों के माध्यम से करीब 90 लाख रुपये का गबन किया गया था। 

उन्होंने आगे बताया कि आर्थिक अपराध शाखा की टीम द्वारा सुरेंद्र रावत वासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद, गणेश नेगी वासी एसजीएम नगर फरीदाबाद व राजेंद्र रावत वासी बाबा सूरदास कॉलोनी तिलपत फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया है। 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुरेंद्र रावत वर्ष 2016 से 2019 तक गढ़वाल सभा में महासचिव के पद पर नियुक्त रहा, जिसके द्वारा फर्जी बिल के माध्यम से 11.66 लाख रुपए से अधिक की राशि का गबन किया गया।

वहीं राजेंद्र रावत द्वारा वर्ष 2016 से 2019 तक उप कैशियर के पद पर सभा में कार्य किया गया, जिसके द्वारा साढे 5 लाख से अधिक रुपए की राशि के फर्जी बिल के माध्यम से गवन किया गया।

इसी प्रकार गणेश नेगी ने वर्ष 2016 से 19 तक के बीच लगभग ढाई लाख रुपए की राशि का गबन किया। पुलिस द्वारा आरोपियों से अधिक पूछताछ के लिए एक दिन के  रिमांड पर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ