करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

नगर पालिका कर्णप्रयाग के अधिशासी अधिकारी ने आपदाग्रस्त सिमली का लिया जायजा, संबंधित विभागों को व्यवस्था बहाल करने के दिए निर्देश

नगर पालिका कर्णप्रयाग के अधिशासी अधिकारी ने आपदाग्रस्त सिमली का लिया जायजा, संबंधित विभागों को व्यवस्था बहाल करने के दिए निर्देश

कर्णप्रयाग : गुरुवार को कर्णप्रयाग नगर  पालिका के अधिकारियों ने आपदाग्रस्त सिमली क्षेत्र का निरीक्षण किया। रविवार को सिमली बाजार में जोसा और टोटा गदेरों के उफान पर आने से आवासीय भवनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में मलबा आने से अत्यधिक क्षति हुई थी। अधिकारियों ने गदेरों में उचित सुरक्षा इंतजाम कराने का प्रभावितों को आश्वासन दिया।

बता दें कि गत रविवार को सिमली बाजार में भारी बारिश से मकानों और दुकानों में मलबा घुस गया था और यहां रह रहे 11 परिवारों का नुकसान हुआ था। साथ ही सिमली बाजार की रोड पर भी मलवा आ गया था जिसकी वजह से आवागमन भी नहीं हो पा रहा था। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन और नगर पालिका से मलबा हटाने और नालों का निर्माण कर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की थी। 

बृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने खतरे का सबब बने नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आपदा मद का प्रस्ताव बनाकर प्रशासन के उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। 

सात सितंबर से सिमली में आयोजित होने वाली राजराजेश्वरी चण्डिका देवी बन्याथ भ्रमण यात्रा को देखते हुए उन्होंने मंदिर परिसर और बाजार में सफाई व्यवस्था को दुरस्त बनाने के लिए विभागीय कर्मियों को आदेश दिए। 

इस अवसर पर सफाई निरीक्षक नितिन सती, नरेंद्र सिंह बिष्ट, जसोदा देवी, सिंधु देवी, गोपाल चौधरी, जगदीश लडोला, महिपाल सिंह आदि मौजूद थे। इससे पूर्व कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भी आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश दिए । 

नगर पालिका कर्णप्रयाग के अधिशासी अधिकारी ने आपदाग्रस्त सिमली का लिया जायजा, संबंधित विभागों को व्यवस्था जल्द सुचारु करने के दिए निर्देश   

कर्णप्रयाग : गुरुवार को कर्णप्रयाग नगर पालिका कर्णप्रयाग के अधिकारियों ने आपदाग्रस्त सिमली क्षेत्र का निरीक्षण किया। रविवार को सिमली बाजार में जोसा और टोटा गदेरों के उफान पर आने से आवासीय भवनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में मलबा आने से अत्यधिक क्षति हुई थी। अधिकारियों ने गदेरों में उचित सुरक्षा इंतजाम कराने का प्रभावितों को आश्वासन दिया।

बता दें कि गत रविवार को सिमली बाजार में भारी बारिश से मकानों और दुकानों में मलबा घुस गया था और यहां रह रहे 11 परिवारों का नुकसान हुआ था। साथ ही सिमली बाजार की रोड पर भी मलवा आ गया था जिसकी वजह से आवागमन भी नहीं हो पा रहा था। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन और नगर पालिका से मलबा हटाने और नालों का निर्माण कर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की थी। 

बृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने खतरे का सबब बने नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आपदा मद का प्रस्ताव बनाकर प्रशासन के उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। 

सात सितंबर से सिमली में आयोजित होने वाली राजराजेश्वरी चण्डिका देवी बन्याथ भ्रमण यात्रा को देखते हुए उन्होंने मंदिर परिसर और बाजार में सफाई व्यवस्था को दुरस्त बनाने के लिए विभागीय कर्मियों को आदेश दिए। 

इस अवसर पर सफाई निरीक्षक नितिन सती, नरेंद्र सिंह बिष्ट, जसोदा देवी, सिंधु देवी, गोपाल चौधरी, जगदीश लडोला, महिपाल सिंह आदि मौजूद थे। इससे पूर्व कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भी आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश दिए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ