हिमवंत साहित्य सम्मान 2024 : हिमवंत कवी चंद्रकुंवर बर्त्वाल की स्मृति में अगस्त्यमुनि में प्रतिवर्ष साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में साहित्य जगत से जुड़े किसी प्रसिद्ध साहित्यकार को प्रतिष्ठित हिमवंत साहित्य सम्मान प्रदान किया जाता है। इस वर्ष प्रसिद्ध साहित्यकार पृथ्वी सिंह केदारखंडी को इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
आयोजन समिति चंद्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति शोध संस्थान अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने बताया कि समिति के कार्यालय में हुई बैठक में गहन विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मिति से यह निर्णय लिया गया।
बर्त्वाल जी के जन्मदिन पर होने वाले सभी कार्यक्रम उनकी कर्मस्थली अउ राइंका अगस्त्यमुनि में 17 अगस्त 2024 को होंगे। इस अवसर पर उनकी कविताओं का सस्वर पाठ, पेंटिंग व पोस्टर प्रतियोगिता तथा कवी से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगित आयोजित की जाएगी। कविता पाठ एवं पेंटिंग प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दो वर्गों में आयोजित होगी। प्रश्नोत्तरी ओपन वर्ग में आयोजित होगी।
कार्यक्रम में बच्चों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खंड अधिकारी को पत्र लिखकर विद्यालयों को भेजने का अनुरोध किया जायेगा। समिति की बैठक में आयोजन के अलावा आय व्यय पर भी चर्चा की गई।
मूल रूप से रुद्रप्रयाग जनपद में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कन्यास गांव निवासी पृथ्वी सिंह केदारखंडी वर्तमान में देश की राजधानी दिल्ली में रहते हुए साहित्य सृजन के साथ साथ चंद्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति मंच के माध्यम से हिमवंत कवी की रचनाओं के प्रचार पसार में कई वर्षों से लगे हुए हैं।
बैठक में समिति संरक्षक अनसूया मलासी, उपाध्यक्ष गिरीश बेंजवाल, सचिव सुधीर बर्त्वाल, कोषाध्यक्ष कालिका काण्डपाल, सह सचिव कुसुम भट्ट, सदस्य दीपक बेंजवाल, ललिता रौतेला, गंगाराम सकलानी, हेमंत चौकियाल और गजेंद्र रौतेला आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ