करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

साहित्यकार रमेश हितैषी को मिला उत्तराखंड साहित्य रत्न-2024 सम्मान

उत्तराखंड साहित्य रत्न-2024 सम्मान

नई दिल्ली : रविवार 19 मई 2024 को उत्तराखंड फिल्म एवं नाट्य संस्थान ने प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत जी की 124 वीं जयंती की पूर्व संध्या परवाई.डब्लु.सी.ए सभागार, अशोक रोड, नई दिल्ली में साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया।  

संस्थान द्वारा सुमित्रानंदन पंत जी की जयंती के अवसर पर 2016 से लगातार किसी एक उत्तराखंडी साहित्यकार को उत्तराखंड साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाता रहा है। वर्ष 2024 के लिए गढवाली, कुमाउनी, हिंदी के साहित्यकार श्री रमेश हितैषी जी को उत्तराखंड साहित्य रत्न-2024 से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के रूप में उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं रु5100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।   

इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती संयोगिता ध्यानी जी ने सभागार में उपस्थित जनसमूह का अभिवादन करते हुए संस्थान द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। वहीं संस्थान के संरक्षक  कुलदीप भंडारी ने अपने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आगे भी निरंतर  इसी प्रकार क्रियाशील रहने पर जोर दिया।भंडारी जी ने दिल्ली सरकार  की गढवाली- कुमाउनी-जौनसारी भाषा अकादमी द्वारा इन भाषाओं के विकास और इनके साहित्यकारों के प्रोत्साहन हेतु किए जा रहे सराहनीय कार्यो के विषय में भी जानकारी दी।

संस्थान के साहित्यिक सचिव दर्शन सिंह रावत ने साहित्यकार श्री रमेश हितैषी के जीवन परिचय पर  प्रकाश डाला। 

साहित्यकार रमेश हितैषी ने कहा कि आज ज्ञानपीठ पुरष्कृत सुकुमार सुमित्रा नंदन पंत जी की 124 वीं जयंती है। ये दिन मेरे लिए बहुत ही खास है। इस शुभ दिन की पूर्व संध्या पर उत्तराखण्ड फ़िल्म एवं नाट्य संस्थान दिल्ली द्वारा मुझे  "उत्तराखण्ड साहित्य रत्न सम्मान 2024" से सम्मानित करने के लिए समस्त कार्यकारिणी का ह्रदय से आभार। आशा करता हूं कि संस्थान इसी तरह उत्तराखंड के साहित्यकारों का मनोबल बढ़ाने की ओर अग्रसर रहेगा। 

इस मौके पर गढवाल हितैषिणी सभा के अध्यक्ष  अजय सिंह बिष्ट, महासचिव मंगल सिंह  नेगी, समाज सेवी वी. एस.नेगी,आर.पी.घिल्डियाल, प्रेम सिंह  रावत, मनमोहन सिंह रावत, मंगत राम धस्माणा, मनवर सिंह  रावत, विनोद कपटियाल, पत्रकार चारु तिवारी , साहित्यकार दिनेश ध्यानी, जयपाल सिंह रावत (छिपड़ु दा), रमेश घिल्डियाल ,चंदन प्रेमी,ओमप्रकाश आर्य,सुशील बुड़ाकोटी, प्रतिबिम्ब बर्थवाल, पजलकार जगमोहन सिंह रावत 'जगमोरा, जगत कुमाउनी, नीरज बवाड़ी, चंद्रसिंह रावत 'स्वतंत्र', दीवान सिंह नेगी, फिल्म निर्माता एवं अभिनेता राकेश गौड़, फिल्म निर्मात्री कृष्णा गौड़, अभिनेत्री गीता गुसाईं नेगी, कोमल राणा नेगी, रिया शर्मा मुण्डेपी, सविता पंत, बबली अधिकारी, राम प्रसाद ध्यानी, बीरेन्द्र सिंह रावत, रवि रावत,  शशि बडोला  सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मंच का संचालन संस्थान  के वरिष्ठ  सदस्य, गढवाली रंगमंच एवं फिल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेता  कुशल मंच संचालक  बृजमोहन शर्मा वेदवाल जी  ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ