करंट पोस्ट

8/recent/ticker-posts

उत्तराखंड के उपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी इतना बढ़ा मानदेय वित्त विभाग ने दी मंजूरी

उपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी


UTTARAKHAND UPNL EMPLOYEES : प्रदेश के 25 हजार उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उपनल के कर्मचारियों का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाने की वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसका शासनादेश जारी कर दिया जायेगा।  

बता दें कि उपनल कर्मचारी पिछले लम्बे समय से प्रतिवर्ष 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों पर अमल की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार मंत्रिमंडल की उप समिति की रिपोर्ट को लागू करे। किसी भी उपनल कर्मचारी की सेवा समाप्त न की जाए। उपनल कर्मचारी की मौत पर मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाए। लेकिन सरकार इन मांगों पर ध्यान नहीं दे रही थी जिकी वजह से कर्मचारी आंदोलनरत थे। 12 फरवरी से उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और अपनी मांगों को लेकर आठ दिनों तक प्रदेशव्यापी कार्य का बहिष्कार किया, जिससे कई विभागों के सरकारी कामों पर असर पड़ने लगा। 

इसके बाद इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सचिव सैनिक कल्याण ने कर्मचारी संघ से मुलाक़ात की और मानदेय बढ़ाने के साथ ही विभिन्न मांगों पर आश्वासन दिया  इसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित किया था।

सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि 10 फीसदी मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया था जिसकी मंजूरी मिल गई है। इससे कर्मचरियों को वेतन में 1200 से 3600 रुपए तक का लाभ मिलेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ