NOIDA MAHAKAUTHIK : पर्वतीय सास्कृतिक संस्था द्वारा 13 वें महाकौथिक का आगाज हो चुका है। दिल्ली एनसीआर का सबसे बड़ा, विराट पारम्परिक लोक कला एवं हस्तशिल्प महाकौथिग गुरुवार 21 दिसंबर 2023 से शुरू होने जा रहा है। 21 से 25 दिसंबर तक चलने वाले पांच दिवसीय मेले के लिए नॉएडा स्टेडियम में रविवार को आचार्य नरेंद्र प्रसाद जदली एवं महर्षि पांडनी वेद वेदांग विधा पीठ गुरुकुल के आचार्य रविकांत दीक्षित के साथ 5 वेदपाठी ब्राह्मणाचार्यों द्वारा पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न किया गया।
भूमि पूजन के बाद संस्था ने बैठक का आयोजन किया गया। 5 दिवसीय 21 दिसंबर से 25 दिसंबर 2023 तक चलने वाले महाकौथिक के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान जी ने बताया कि इस बार महाकौथिग का मंच उत्तराखंड के उत्तरकाशी के विश्वनाथ चौक पर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह दिखाई देगा। उत्तराखंड की लोक संस्कृति, रीति रिवाज, औद्योगिक विकास एवं धार्मिक परंपराओं व प्रगति का अद्भुत संगम आप सभी को एक ही जगह, नोएडा स्टेडियम मे देखने को मिलेगा।
तेरहवें महाकौथिग मेले का विधिवत कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
वृहस्पतिवार 21 दिसम्बर 2023
प्रातः9:00 हवन पूजन,
महाकौथिग उदघाटन प्रातः10:30 बजे
नंदा देवी माँ भगवती यात्रा 11:30 बजे
अपराहन 3:30 पर प्रसिद्ध कलाकारो की प्रस्तुति जिसमे लोक गायक सौरभ मैठानी, मुकेश शर्मा, इंदर आर्य, लोकगायिका दीपा नगरकोटी, मृणाल रतूड़ी।
महा आरती शिव स्तुति साय=7:45 बजे से 8 बजे तक।
शुक्रवार, 22 दिसम्बर 2023
प्रातः 10:30 बजे से 1:00 बजे तक उत्तराखंड लोक नृत्य प्रतियोगिता
अपराहन 3:30 बजे से 4:00 बजे स्व० हीरा सिंह राणा याद मे डॉक्टर अजय ढौंडियाल गायन प्रस्तुति
लोक गायक संजय कुमोला, राकेश गुसाईं व लोक गायिका मीना राणा
उत्तराखंड फोक म्यूजिक उफमा अवार्ड
महा आरती शिव स्तुति साय 7:45 बजे से 8 बजे तक।
शनिवार 23 दिसम्बर 2023
प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक गढ़वाली कुमाऊनी कवि सम्मेलन
सायं 3:30 बजे प्रसिद्ध लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां
लोक गायिका अनुराधा निराला, प्रियंका चंद लोक गायक रोहित चौहान
महा आरती शिव स्तुति साय=7:45 बजे से 8 बजे तक।
रविवार 24 दिसम्बर 2023
प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक सुपर मॉम प्रतियोगिता
साय 3:30 बजे से 7:30 बजे तक प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति
प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति
लोक गायक रूहान भारद्वाज, चंद्र प्रकाश लोक गायिका करिश्मा शाह
साय 7:45 बजे से 8 बजे तक महा आरती शिव स्तुति
सोमवार 25 दिसम्बर 2023
प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक नृत्य प्रतियोगिता
साय 3:30 बजे से 7:30 बजे तक सूरताल संग्राम टॉप-6
(जज कल्पना चौहान, साक्षी डोभाल, अविनाश भारद्वाज, शगुन उनियाल, दीपिका राज, प्रियांसु आर्य, फाल्गुनी घनसेला, संदीप सोनू )
सांय 7:30 बजे शिव स्तुति
रात्रि 7:30 बजे से 8:00 बजे तक पुरस्कार वितरण व मेला समापन होगा।
भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान, कल्पना चौहान, अध्यक्ष आदित्य घिल्डियाल, महासचिव लक्ष्मण रावत, उपाध्यक्ष हरीश असवाल, जगत रावत, नरेंद्र बिष्ट (निक्कू भाई), विनोद कवाटियाल, मिडिया प्रभारी रजनी ढौंडियाल जोशी, रोहित चौहान, विकास, तान्या, सुबोध थपलियाल सहित संस्था के सदस्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम स्थल गेट न० 4, नॉएडा स्टेडियम सेक्टर 22 नॉएडा (उ० प्र०)
0 टिप्पणियाँ